MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • Zeenat Aman Birthday: सच्चे प्यार के लिए तरसती रही हीरोइन, 2 शादी की लेकिन दोनों पतियों ने दिए जख्म

Zeenat Aman Birthday: सच्चे प्यार के लिए तरसती रही हीरोइन, 2 शादी की लेकिन दोनों पतियों ने दिए जख्म

मुंबई. ग्जरे जमाने की एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) 70 साल की हो गई है। जीनत का जन्म 19 नवबंर, 1951 को मुंबई में हुआ था। अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाली जीनत अब गुमनाम जिंदगी गुजार रही है। वैसे, जीनत की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सक्सेसफुल रही उतनी सफल उनकी पर्सनल लाइफ नहीं रही है। करियर के पीक पर उन्होंने शादी की लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी कामयाब नहीं हो पाई। दोनों ही पतियों ने उनके साथ मारपीट की और जिंदगीभर के जख्म दे डाले। अपनी स्टाइल और फैशन सेंस के लिए फेमस जीनत अमान की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें पढ़े नीचे...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 19 2021, 10:01 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

जीनत अमान ने 1970 में आई फिल्म हंगामा से डेब्यू किया था। शायद कम ही लोग जानते हैं कि जीनत ने बॉलीवुड में कदम रखते ही इंडस्ट्री का पूरा ट्रेंड बदलकर रख दिया था। उनका ग्लैमरस लुक और स्टाइल देख सभी दंग रह गए थे। 

29

बता दें कि उस दौर में एक ओर जहां एक्ट्रेसेस ट्रेडिशनल लुक में नजर आती थीं और फिल्मों में साड़ी में लिपटी दिखती थीं। वहीं, जीनत अमान ने अपने वेस्टर्न अंदाज से इंडस्ट्री की पूरी हवा ही बदलकर रख दिया था। 

39

फिल्मों में कदम रखने के बाद ही जीनत के अफेयर के किस्से भी चर्चा में आने लगे। साथ काम करते-करते जीनत को 4 बच्चों के पिता संजय खान से मोहब्बत हो गई। इस बात की भनक संजय की पत्नी जरीन खान को हो गई। 

49

खबरें तो यहां तक थी कि जीनत और संजय ने फिल्म अब्दुल्ला की शूटिंग के दौरान गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली थी। दोनों को लेकर एक किस्सा काफी मशहूर है कि साल 1979 में मुंबई के होटल ताज में पार्टी के दौरान संजय ने जीनत की पब्लिकली जमकर पिटाई भी कर दी थी।

59

बता दें कि संजय ने इतना मारा था कि उनका जबड़ा टूट गया था। ऑपरेशन के बाद उनकी जॉ लाइन तो ठीक हो गई लेकिन दाहिनी आंख खराब हो गई। यह बात उन्होंने अपनी बायोग्राफी द बिग मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ में भी लिखी है।

69

इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। 1985 में जीनत ने मजहर खान से दूसरी शादी की जिसमें भी उन्हें प्रताड़ना के अलावा कुछ नहीं मिला। मजहर भी बात-बात पर उनकी पिटाई करते थे जिससे परेशान होकर जीनत ने मजहर से तलाक लेने की सोची। हालांकि, दोनों का तलाक हो पाता इससे पहले ही मजहर दुनिया छोड़कर चले गए। बता दें कि मजहर और जीनत के दो बेटे हैं। 

79

जीनत के पिता अमानुल्लाह खान स्क्रिप्ट राइट थे और बतौर सहायक उन्होंने मुगल-ए-आजम और पाकीजा जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी। वे अमान नाम से लिखते थे। जीनत जब 13 साल की थीं तब उनके पिता गुजर गए तो जीनत ने अपने नाम में पिता का नाम जोड़ लिया और वे जीनत खान से जीनत अमान बन गईं।

89

जीनत ने अपने करियर में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जितेंद्र, राजेश खन्ना, देव आनंद, शशि कपूर, मनोज कुमार, संजीव कुमार, फिरोज खान, संजय खान, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, विनोद खन्ना जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया। 

99

उन्होंने हरे रामा हरे कृष्णा, यादों की बरात,  रोटी कपड़ा और मकान, अजनबी, धमर वीर, शालीमार, डॉन, लावारिस, राम बलराम, कुर्बानी, दोस्ताना जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। बता दें कि वे लंबे समय से फिल्मों से दूर है। हालांकि, कभी-कभी उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।

 

ये भी पढ़ें -
बिना मेकअप और अजीबोगरीब हालत में नजर आई Malaika Arora, इधर पापा-चाची संग दिखी Karisma Kapoor

किसी को भनक लगे बिना 10 साल छोटे इस शख्स के साथ Preity Zinta ने रचाई थी शादी, अब ऐसे बनी मां

Shilpa Shetty से Shahrukh Khan तक, किराए की कोख से ही इन 9 Bollywood सेलेब्स को मिला मां-बाप का सुख

बेटी का हाथ थामे बिना मेकअप नजर आई Aishwarya Rai तो अलग-थलग दिखे Abhishek Bachchan, ये भी हुए स्पॉट

Puja Banerjee Wedding: मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र; दूसरी शादी कर बेटे के साथ मुंबई लौटी TV की पार्वती

मजाक-मजाक में Shraddha Arya ने जैसे ही दबाई अपने दूल्हे की नाक तो देखने लायक था चेहरा, PHOTOS

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम
Recommended image2
Grammy Awards 2026 Red Carpet : इन 10 हसीनाओं ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, देखें PHOTOS
Recommended image3
Grammy Awards 2026: इन स्टार्स ने जीते सबसे बड़े अवॉर्ड, पूरी लिस्ट देखिए
Recommended image4
Rohit Shetty से पहले 5 बार गोलीबारी से थर्राया बॉलीवुड, सनी देओल के चाचा की तो जान ही ले ली
Recommended image5
एक्टर को परोस दिया गाय का मांस, ग्लानि हुई तो किया ये काम, एक गिरफ्तार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved