
मुंबई. मौनी रॉय (Mouni Roy) ग्लैमर इंडस्ट्री की जानी मानी नाम बन चुकी हैं। टीवी की 'नागिन' बॉलीवुड में भी जलवे बिखरने लगी हैं। हाल ही में मौनी रॉय सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस शादी से लेकर हनीमून तक की तस्वीरें फैंस से साझा की। अब मौनी अपने पति सूरज नांबियार के साथ मिलकर नया वेंचर खोल रही हैं। जिसका नाम है अल्टीमेट गुरू।
मौनी शादी और हनीमून के बाद काम पर लौंट आई हैं। वो एक डांस शो को जज कर रही हैं। वहीं, नए वेंचर पर काम करना शुरू कर दिया है। 'अल्टीमेट गुरू' में वो अलग-अलग गुरू से मिलेंगी उनसे बातें करेंगी। ये काम वो अपने पति सूरज नांबियार के साथ मिलकर कर रही है। अपने नए वेंचर को लेकर वो सबसे पहले सदगुरू (Sadhguru) के पास पहुंची। उन्होंने उनसे आशीर्वाद लिया। इतना ही नहीं सदगुरू उनके नए वेंचर के पहले गेस्ट बने।
Mouni Roy आध्यात्म में रखती हैं विश्वास
मौनी रॉय आध्यात्म में बहुत विश्वास रखती है। इससे पहले भी वो सदगुरू के पास जा चुकी हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
Mouni Roy Movie Brahmāstra में आएंगी नजर
मौनी रॉय ने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से अपने बॉलीवुड करियर का आगाज किया था। अब वो फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ मुख्य भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी टीवी करियर की बात करें तो मौनी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘देवों के देव महादेव’ और ‘नागिन’ (सीजन 1 और 2) में नजर आई थीं।
27 जनवरी को गोवा में की थी शादी
बता दें मौनी रॉय और सूरज नांबियार 27 जनवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंध गए। करीबी दोस्तों और परिवारवालों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए थे। इस जोड़े ने एक ही दिन मलयाली शादी और पारंपरिक बंगाली शादी की थी।
और पढ़ें:
Amrapali Dubey-निरहुआ होली से पहले रंगों में डूबे आए नजर, इस गाने ने इंटरनेट पर मचाया कोहराम
बिना पैंट पहने घर से निकलीं Malaika Arora,ओवरसाइज शर्ट ने एक्ट्रेस की बचाई लाज!
संजय लीला भंसाली को सुप्रीम कोर्ट से राहत, Gangubai Kathiawadi की रिलीज रोकने की मांग खारिज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।