आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का होली स्पेशल गाना  'यूपी-बिहार के होली' हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली खूब होली खेलते नजर आ रहे हैं।

मुंबई. होली (Holi 2022) का खुमार धीरे-धीरे छाने लगा है। भोजपुरी क्षेत्र में तो होली के गाने बजने शुरू हो गए हैं। कहा जाता है फगुआ का रंग तब तक नहीं चढ़ता है जबतक कि भोजपुरी गाने ना बजे। इसी को देखते हुए होली पर नए-नए गाने बनने लगे हैं। हाल ही में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ का होली गाना रिलीज हुआ है जिसने इंटरनेट पर गर्दा उड़ाकर रख दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (dinesh lal yadav nirhua) का होली स्पेशल गाना 'यूपी-बिहार के होली' हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली खूब होली खेलते नजर आ रहे हैं। डांस के साथ दोनों रंगों में डूबे दिखाई दे रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को सुनकर आप भी थिरकने को मजबूर हो जाएंगे। क्योंकि इस गाने में म्यूजिक के साथ-साथ जो बोल हैं वो लोकगीत को मिलाकर बनाए गए हैं। जो अमूमन गांव में गाए जाने वाले होली में दिखाई देता है। 

Antra Singh Priyanka ने गाने को दी है आवाज

वायरल हो रहे 'यूपी बिहार के होली' गाने को भोजपुरी सिंगर अंतरा प्रियंका सिंह और निरहुआ ने मिलकर गाया है। सिंगर अंतरा प्रियंका सिंह के बारे में कहा जाता है कि वो जिस गाने में अपनी आवाज देती है वो हिट हो जाता है। इस गाने के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। वहीं, निरहुआ ने होली पर बनाए गए गाने को लेकर कहा कि यह गाना खास और मजेदार है, इसे हर किसी को सुनना चाहिए।

YouTube video player

इस Bhojpuri gane को लोग खूब कर रहे हैं पसंद

20 फरवरी को रिलीज हुए इस गाने को अब तक 5 लाख के करीब लोग देख चुके हैं। वहीं, छह हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। निरहुआ के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट से इसे रिलीज किया गया है। गाने को आशिष वर्मा ने म्यूजिक से सजाया है। वहीं, प्यारे लाल यादव ने इस गाने के बोल लिखे हैं। गाने को देखकर फैंस कर रहे हैं कि बहुत ही अच्छा गाना है जिसमें डबल मीनिंग का प्रयोग नहीं किया गया है। गाने के लिए निरहुआ और आम्रपाली को लोग बधाई दे रहे हैं।

और पढ़ें:

बिना पैंट पहने घर से निकलीं MALAIKA ARORA,ओवरसाइज शर्ट ने एक्ट्रेस की बचाई लाज!

संजय लीला भंसाली को सुप्रीम कोर्ट से राहत, Gangubai Kathiawadi की रिलीज रोकने की मांग खारिज

Priyanka chopra ने बेटी के खिलौने की दिखाई झलक, मां बनने के बाद फैमिली के साथ बिता रही खूबसूरत वक्त