राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: अंधाधुन बेस्ट हिंदी फिल्म रही, इन दो अभिनेताओं को बेस्ट ऐक्टर अवॉर्ड मिला

66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का शुक्रवार को ऐलान हुआ। अंधाधुन को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और तब्बू ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 

 

Asianet News Hindi | Published : Aug 9, 2019 10:57 AM IST / Updated: Aug 09 2019, 04:59 PM IST

नई दिल्ली. 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का शुक्रवार को ऐलान हुआ। अंधाधुन को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और तब्बू ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा 'बधाई हो' को बेस्ट एंटरटेनमेंट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इसका निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया था। आयुष्मान को अंधाधुन और विक्की कौशल को 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।


बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड साउथ की अभिनेत्री कीर्ति सुरेश को 'महानति' फिल्म के लिए मिला।



'पैडमैन' को सामाजिक मुद्दे पर बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला

प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'पानी' को पर्यावरण संरक्षण पर बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है। वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' को सामाजिक मुद्दे पर बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म में सोनम कपूर और राधिका आप्टे ने भी अहम भूमिका निभाई थी।


दीपिका और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'पद्मावत' को बेस्ट कोरियोग्रफी और संजय लीला भंसाली को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला है। इसके अलावा 'उरी' को बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक का अवॉर्ड मिला है। अरिजीत सिंह को 'पद्मावत' के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) अवार्ड मिला है। पहले इन पुरस्कारों का ऐलान 24 अप्रैल को होना था, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते घोषणा देरी से हुई।

 

कैटेगरी अवार्डकिसे मिला अवॉर्ड
बेस्ट हिंदी फीचर फिल्मअंधाधुन
बेस्ट पॉपुलर फिल्मबधाई हो
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेससुरेखा सीकरी (बधाई हो)
बेस्ट एक्टरआयुष्मान खुराना (अंधाधुन), विक्की कौशल (उरी)
बेस्ट एक्ट्रेसकीर्ति सुरेश (महानती, तेलुगू)
बेस्ट डेब्यू डायेक्टरसुधाकर रेड्डी यकंती, फिल्म नाल (मराठी)
बेस्ट फीचर फिल्महेलारू (गुजराती)
बेस्ट डायरेक्शनआदित्य धर (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टरस्वानंद किरकिरे (चुंबक)
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगरअरिजीत सिंह, सॉन्ग बिंते दिल (पद्मावत)
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगरबिंदू मालिनी, नाथीचरामी (कन्नड़)
बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्लेअंधाधुन
बेस्ट डायलॉगतारीख (बंगाली)
बेस्ट कास्ट्यूम डिजाइनरइंद्राक्षी पटनायक, गौरांग शाह, अर्चना राव, (महानती) (तेलुगू)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टरसंजय लीला भंसाली (पद्मावत)
बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिकसास्वत सचदेवा (उरी)
बेस्ट कोरियोग्राफीपद्मावत (घूमर)
बेस्ट लिरिक्सनाथीचरामी (कन्नड़)
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्सकेजीएफ (तेलुगू)

 

कैटेगरी अवार्डकिसे मिला अवॉर्ड
बेस्ट इंवेस्टिगेशन फिल्मअमोली
बेस्ट स्पोर्ट्स फिल्मस्विमिंग थ्रूद डार्कनेस
बेस्ट सोशल इश्यू फिल्मताला ते कुंजी
बेस्ट एनवायरमेंटल फिल्मद वर्ल्ड मोस्ट फेमस टाइगर
बेस्ट फिल्म क्रिटिक अवॉर्डब्लेस जॉनी और अनंत विजय को
बेस्ट तेलुगू फिल्ममहानती
बेस्ट पंजाबी फिल्महरजीता
बेस्ट असमी फिल्मबुलबुल कैन सिंग
बेस्ट मलयालम फिल्मसुदानी फ्रॉम नाइजिरिया
बेस्ट कोंकणी फिल्मअमोरी
बेस्ट एक्शनकेजीएफ (कन्नड़)
बेस्ट लिरिक्सनाथीचरामी (कन्नड़)
बेस्ट गुजराती फिल्मरेवा
बेस्ट तमिल फिल्मबराम
बेस्ट मराठी फिल्मभोंगा
बेस्ट राजस्थानी फिल्मटर्टल


-

Share this article
click me!