
मुंबई। क्रिसमस (Christmas) का त्योहार 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक इसकी धूम रही। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ अलग अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट किया। प्रियंका ने क्रिसमस का जश्न अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजिलिस स्थित अपने घर में मनाया। निक जोनास ने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटो शेयर करते हुए पत्नी प्रियंका चोपड़ा को विश किया है।
निक जोनास ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की जो फोटो शेयर की है, उसमें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ग्रीन कलर की ड्रेस में दिख रही हैं। प्रियंका पति निक जोनास की गोद में बैठी हैं और वो उन्हें Kiss करते दिख रहे हैं। इस दौरान प्रियंका ने बालों में बन बनाया है। निक और प्रियंका के रोमांटिक क्रिसमस सेलिब्रेशन को देख सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कोई इन्हें कूल फैमिली बता रहा है तो कोई क्रिसमस की बधाई देते हुए कमेंट कर रहा है।
फोटो में प्रियंका (Priyanka Chopra) और निक के तीन डॉगी भी दिख रहे हैं। इनमें से एक तो प्रियंका चोपड़ा की गोद में नजर आ रहा है। वहीं दो उनके अगल-बगल बैठे हुए हैं। फोटो के बैकग्राउंड में खूबसूरत क्रिसमस ट्री दिख रहे है, जिसे बेहतरीन तरीके से डेकोरेट किया गया है। निक जोनास ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा- हमारी फैमिली की ओर से आप सभी को क्रिसमस की बधाई। बता दें कि कुछ ही घंटो में इस फोटो को 12 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
इसी महीने मनाई थी रोमांटिक वेडिंग एनिवर्सरी :
प्रियंका-निक ने इसी महीने की शुरुआत में अपनी थर्ड वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। देसी बाला ने विदेशी छोरे के साथ अपनी शादी की तीसरी सालगिरह बेहद ही रोमांटिक अंदाज में मनाई। निक जोनस ने अपने लेडी लव प्रियंका के लिए कैंडल लाइट डिनर का आयोजन किया। उन्हें प्रिंसेस की तरह ट्रीट किया। फेमस सिंगर ने अपने रोमांटिक वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन का खूबसूरत वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
ये भी पढ़ें-
क्या सचमुच प्रेग्नेंट हैं Priyanka Chopra, पति Nick Jonas के साथ तलाक की अफवाहों के बीच हुआ बड़ा खुलासा
मम्मी Kareena Kapoor की गोद में हैरान-परेशान दिखा छोटा बेटा जेह, बार-बार पलटकर देखता रहा इन्हें
Rohman Shawl से पहले इन 10 से इश्क फरमा चुकी है Sushmita Sen, किसी के साथ भी नहीं टिक पाया रिश्ता
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।