
मुंबई। अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) ने पिछले साल दिवाली पर अपनी फिल्म ‘राम सेतु’ (Ram Setu) का ऐलान किया था। फिल्म में अक्षय के अपोजिट किस एक्ट्रेस को लिया जाएगा, फिल्मी गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा इसी की थी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय के साथ इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की एक्ट्रेस नुसरत भरूचा भी नजर आएंगी। बता दें कि ये पहला मौका होगा, जब अक्षय कुमार के साथ नुसरत भरूचा काम करेंगी। इस फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं।
पिछले साल दिवाली पर अक्षय कुमार ने इस फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए कहा था- ‘इस दिवाली, भारत के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाएं, जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखे। इसी कोशिश में हमारा भी एक छोटा-सा संकल्प है- राम सेतु।
इस फिल्म में अक्षय कुमार का लुक सामने आ चुका है। फिल्म में अक्षय के बड़े-बडे बाल नजर आते हैं। इसके साथ ही उनके कंधे पर एक बैग टंगा है। पोस्टर में अक्षय के बैकग्राउंड में भगवान श्रीराम की छवि दिख रही है। बता दें कि भगवान राम पर आधारित फिल्म रामसेतु को लेकर संत समाज में भी खुशी है। संतों का कहना है कि भगवान राम के जीवन पर आधारित फिल्मों के निर्माण से आने वाली पीढ़ियों को एक अच्छा संदेश और पूर्वजों के बारे में जानने का मौका मिलेगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।