Pathaan विवाद : अयोध्या के संत ने दी शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी, बोले- जिंदा जला देंगे

Published : Dec 21, 2022, 01:37 PM IST
Pathaan विवाद : अयोध्या के संत ने दी शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी, बोले- जिंदा जला देंगे

सार

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का गाना बेशरम रंग जब से रिलीज हुआ है, तभी से इसका देशभर में विरोध किया जा रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि अयोध्या के एक संत ने शाहरुख का जान के मारने की धमकी दी है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) का गाना बेशरम रंग (Besharam Rang) जब से रिलीज हुआ है, तभी से इसे लेकर विवाद चल रहा है। इस गाने में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) द्वारा पहनी गई भगवा रंग की बिकिनी और उनके डांस मूव्स को लेकर बड़े पैमाने पर नाराजगी जताई जा रही है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर एक ग्रुप फिल्म को बायकॉट करने का कैम्पेन भी चला रहा है। कुछ लोग फिल्म के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं और राजनेताओं ने कुछ राज्यों में फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की धमकी भी दी है। इसी बीच एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। अयोध्या के परमहंस आचार्य ने शाहरुख को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह उनसे मिलते हैं तो वो उन्हें कैसे मारेंगे।


शाहरुख खान को कहा जिहादी
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो यह भी पता चला है कि उन्होंने शाहरुख खान को जिहादी कहकर संबोधित किया था। उन्होंने कथित तौर पर कहा- हमारे सनातन धर्म के लोग इसे लेकर लगातार विरोध कर रहे हैं। आज हमने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया है। अगर मैं जिहादी शाहरुख खान से मिला तो मैं उसे जिंदा जला दूंगा। उन्होंने आगे कहा- अगर कोई और ऐसा करने का साहस दिखाता है, तो वह उनके लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो आचार्य ने थिएटर मालिकों को धमकी दी थी कि वे ऐसा न करें। फिल्म रिलीज की तो वे सिनेमाघरों में आग लगा देंगे।


बेशरम रंग गाना रिलीज के बाद से शुरू हुआ विवाद
आपको बता दें कि फिल्म पठान का गाना कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया था। गाना रिलीज होते ही देशभर में इसका विरोध शुरू हो गया। ज्यादातर ने गाने में दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई भगवा रंग की बिकिना को लेकर ऑब्जेक्शन कर रहे हैं। कई धार्मिक संगठनों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। कुछ ने तो फिल्म के मेकर्स और कास्ट के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई है।


- बात करें फिल्म पठान की तो इसे यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान खान कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म में जॉन अब्राहम निगेटिव रोल में दिखेंगे। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु में एक साथ 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

 

ये भी पढ़ें
XXX Star आभा पॉल की SEXY और कातिलाना अदाएं मचा रही बवाल, देखें 8 PHOTOS में हॉट लुक

प्रियंका चोपड़ा से अल्लू अर्जुन तक, 2022 में पर्दे से गायब रहे 8 स्टार्स, एक का सालों से अता-पता नहीं

FLOP अक्षय कुमार का OTT पर निकला दम, 2022 में इन 7 Stars का भी नहीं चला डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जादू

किसी ने 15 तो किसी ने किया 4 साल बाद कमबैक, जानें इन 8 बॉलीवुड स्टार्स की वापसी HIT रही या FLOP

FLOP प्रभास की Fees के आगे नहीं टिकते ये साउथ स्टार्स, अक्षय-सलमान-SRK का जानें क्या है हाल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 VS Gadar 2: 'ग़दर 2' से 3 गुना लागत में बनी 'बॉर्डर 2', बॉक्स ऑफिस पर कौन किस पर भारी?
Border 2 के आगे 'पुष्पा 2' भी फेल, बनी पहले सोमवार की सबसे कमाऊ फिल्म, 'धुरंधर' टॉप 20 में भी नहीं