MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • किसी ने 15 तो किसी ने किया 4 साल बाद कमबैक, जानें इन 8 बॉलीवुड स्टार्स की वापसी HIT रही या FLOP

किसी ने 15 तो किसी ने किया 4 साल बाद कमबैक, जानें इन 8 बॉलीवुड स्टार्स की वापसी HIT रही या FLOP

एंटरटेनमेंट डेस्क. मनोरंजन जगत के लिए साल 2022 अच्छा नहीं रहा है। इस साल आई बॉलीवुड की फिल्मों को दर्शकों का ज्यादा प्यार नहीं मिला और ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इस साल तो हालात इतने खराब रहे कि सुपरस्टार्स तक अपनी फिल्में नहीं चला पाए। वैसे, आपको बता दें कि इस साल कई स्टार्स ने कमबैक भी किया, जिसमें आमिर खान (Aamir Khan) से लेकर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) तक का नाम शामिल है। हालांकि, जिन स्टार्स ने सालों बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की, उनमें से कुछ तो अपनी फिल्मों को हिट करा गए, लेकिन कुछ की फिल्में फ्लॉप साबित हुई। आज आपको इस पैकेज में ऐसे स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी की, जानें कौन रहा हिट और कौन फ्लॉप, पढ़ें नीचे...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 20 2022, 09:45 AM IST| Updated : Dec 22 2022, 12:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

शिल्पा शेट्टी करीब 15 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापस लौटी। इस साल उनकी फिल्म निक्कमा रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। 22 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 1.77 करोड़ रुपए की ही कमाई की। बता दें कि शिल्पा आखिर बार 2007 में आई फिल्म अपने में नजर आई थीं। 

28

रणबीर कपूर 4 साल पहले फिल्म संजू में नजर आए थे। उन्होंने इस साल कमबैक किया। वह इस साल शमशेरा और ब्रह्मास्त्र में नजर आए। शमशेरा तो रिलीज के साथ फ्लॉप साबित हुई। वही, ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 150 करोड़ के बजट में बनी शमशेरा ने 63.58 करोड़ कमाए, वहीं, 410 करोड़ के बजट में बनी ब्रह्मास्त्र ने 431 करोड़ का कारोबार किया। 

38

ऋतिक रोशन ने 3 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की। वे इस साल फिल्म विक्रम वेधा में नजर आए। 100 करोड़ के बजट में फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। फिल्म ने 135 करोड़ रुपए कमाए। आपको बता दें कि ऋतिक आखिरी बार 2019 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म वॉर में नजर आए थे। 

48

आमिर खान ने 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की। इस साल उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज हुई, जिसे जमकर बायकॉट किया गया। इतना ही नही दर्शकों ने भी फिल्म को सिरे से नकार दिया। नतीजा यह हुआ कि फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई। 180 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 129.64 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। आपको बता दें कि आखिर आखिरी बाग 2018 में आई फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान में नजर आए थे।

58

सनी देओल ने भी 3 साल बाद वापसी की। वह इस साल 10 करोड़ के बजट में बनी फिल्म चुप में नजर आए। 20 करोड़ कमाने वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। बता दें कि सनी आखिरी बार 2019 में आई फिल्म ब्लैंक में नजर आए थे। 

68

शाहिद कपूर ने फिल्म जर्सी के साथ 3 साल बाद कमबैक किया। हालांकि, उनकी वापसी खास कमाल नहीं दिखा पाई। 80 करोड़ के बजट में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 27.9 करोड़ का कारोबार किया। वह आखिरी बार 2019 में आई फिल्म कबीर सिंह में नजर आए थे। 

78

सोनाक्षी सिन्हा ने भी 3 साल बाद स्क्रीन पर वापसी की हालांकि, उनका कमबैक सुपरफ्लॉप साबित हुआ। इस साल वह फिल्म डबल एक्सेल में नजर आई। 20 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 1.12 करोड़ रुपए की कमाई की। सोनाक्षी आखिरी बार 2019 में आई फिल्म मिसन मंगल, लाल कप्तान और दबंग 3 में नजर आई थी। 

88

नीतू सिंह से करीब 9 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की। वह इस साल फिल्म जुगजुग जियो में नजर आई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया। 85 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 136.13 करोड़ का बिजनेस किया। आपको बता दें नीतू आखिरी बार 2013 में आई फिल्म बेशरम में नजर आई थी।

 

ये भी पढ़ें
KGF 2 से इस मामले में पीछे रह गई 1900  Cr की ये फिल्म, पर RRR-ब्रह्मास्त्र को BOX OFFICE पर पछाड़ा

कार्तिक आर्यन से कियारा अडवाणी तक, 8 यंग स्टार्स ने 2022 में BOX OFFICE पर दी दिग्गजों को पटखनी

2700 Cr का BOX OFFICE पर धमाका कर चुकी दीपिका पादुकोण की ये 9 फिल्में, 10 साल में की इतनी मूवी

Bajirao Mastani @ 7: दीपिका-प्रियंका नहीं ये 2 हीरोइन करने वाली थी फिल्म, सलमान खान बनते बाजीराव

28 साल पहले लिखी गई थी 1800 Cr की AVATAR की कहानी, पहला पार्ट बनाने में इसलिए लगा इतना वक्त

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved