गोवा में अश्लील वीडियो शूट करने पर हो सकती है पूनम पांडे की गिरफ्तारी, पूछताछ में जुटी पुलिस

Published : Nov 05, 2020, 04:04 PM ISTUpdated : Nov 05, 2020, 04:32 PM IST
गोवा में अश्लील वीडियो शूट करने पर हो सकती है पूनम पांडे की गिरफ्तारी, पूछताछ में जुटी पुलिस

सार

 एक्ट्रेस पूनम पांडे अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब उन्हें वीडियो बनाना मुश्किल पड़ गया है। अपने हॉट और सेमी पॉर्न वीडियोज के लिए मशहूर पूनम के खिलाफ गोवा में अश्लील वीडियो शूट किए जाने का आरोप है। 

मुंबई. एक्ट्रेस पूनम पांडे अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब उन्हें वीडियो बनाना मुश्किल पड़ गया है। अपने हॉट और सेमी पॉर्न वीडियोज के लिए मशहूर पूनम के खिलाफ गोवा में अश्लील वीडियो शूट किए जाने का आरोप है। एक्ट्रेस हाल में ही गोवा से अपने पति के साथ लौटी थीं। अब गोवा पुलिस इस मामले की पूछताछ कर रही है और संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने कराया था एफआईआर

दरअसल, एक दिन पहले ही गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने पूनम पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें उन पर गोवा के चपोली डैम पर अश्लील वीडियो शूट करने का आरोप लगाया गया था। अब इस मामले में पूछताछ करने के लिए गोवा पुलिस ने पूनम को हिरासत में ले लिया है। खबरों की मानें तो गोवा के एसपी ने कहा है कि 'संभव है कि पूछताछ के बाद पूनम को सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जाए।'

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने दुबई में प्रेग्नेंट पत्नी के साथ मनाया बर्थडे, अनुष्का को kiss कर लगाया गले, VIDEO

सरकारी संपत्ति में शूट किया गया है वीडियो: शिकायतकर्ता

शिकायत में आगे कहा गया है कि 'हम हैरान है कि किस तरह इस वीडियो को सरकारी संपत्ति में शूट किया गया और किसकी इजाजत से? इस बारे में जांच किए जाने और दोषियों पर कार्रवाई की जरूरत है। आमतौर पर मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत की अगुवाई वाली एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा शूटिंग के लिए इजाजत देती है। चापोली डेम, जल संसाधन विभाग की संपत्ति है जिसके मंत्री फिलिप नेरी रॉड्रिग्‍स हैं। मुख्‍यमंत्री सावंत, जल संसाधन मंत्री और पूनम पांडे को गोवा की छवि को धूमिल करने का दोषी ठहराया जाना चाहिए।'

यह भी पढ़ें: माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर करवा चौथ पर मोनालिसा का दिखा सिंपल लुक, पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भी दर्ज कराई गई FIR

इसके अलावा गोवा के कनाकोना पुलिस स्टेशन में भी एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोप लगाया गया है कि उसने एक्ट्रेस पूनम पांडे का अश्लील वीडियो शूट किया है। 

हनीमून के दौरान पति पर लगाए थे मारपीट के आरोप

इससे पहले गोवा में पूनम पांडे तब सुर्खियों में आ गई थीं, जब वो पति के साथ हनीमून के लिए गई थीं और इस दौरान दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े हुए थे। एक्ट्रेस ने अपने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने सैम को हिरासत में लिया था। हालांकि, कुछ दिनों के बाद पूनम और सैम बॉम्बे के बीच समझौता हो गया था। सैम के साथ अपने रिश्ते पर बोलते हुए पूनम ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि 'हम एक बार फिर साथ में हैं।'

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Netflix को क्यों नहीं मिली? JIo hotstar संग कितने करोड़ में हुई डील?
Rani Mukerji के पति कौन और क्या करते हैं, कितनी है संपत्ति-कहां से करते हैं कमाई?