विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों दुबई में हैं। क्योंकि यहीं पर ही आईपीएल खेला जा रहा है। बच्चे के जन्म से पहले दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। आज यानी की 5 नवंबर को विराट कोहली का 32वां बर्थडे है। उनका जन्म आज ही के दिन 1988 में दिल्ली में हुआ था।

मुंबई. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों दुबई में हैं। क्योंकि यहीं पर ही आईपीएल खेला जा रहा है। बच्चे के जन्म से पहले दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। आज यानी की 5 नवंबर को विराट कोहली का 32वां बर्थडे है। उनका जन्म आज ही के दिन 1988 में दिल्ली में हुआ था। इस मौके पर क्रिकेटर का एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें वो अपनी पत्नी अनुष्का के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। प्रेग्नेंट पत्नी पर विराट ने लुटाया प्यार...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में विराट कोहली केक काट रहे हैं और अनुष्का उनके बगल में खड़ी दिख रही हैं। उन्होंने इस दौरान अनुष्का को kiss भी किया। वीडियो में अनुष्का का बेबी बंप को साफ तौर से देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने जब से प्रेंग्नेंसी की खबर सुनाई तब से उनकी कोई ना कोई फोटोज सोशल मीडिया पर बेबी बंप में सामने आती रहती है। फैंस उनकी तस्वीरों को पसंद भी करते हैं और उन्हें भी नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार है। 

View post on Instagram

जनवरी में आएगा नन्हा मेहमान

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 27 अगस्त को पैरंट्स बनने की खुशखबरी दी थी। उन्होंने बताया था कि उनके घर नन्हा मेहमान जनवरी 2021 तक आ जाएगा। अनुष्का अपना प्रेग्नेंसी फेज काफी इंजॉय कर रही हैं। विराट इस दौरान उनका पूरा ध्यान रख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर करवा चौथ पर मोनालिसा का दिखा सिंपल लुक, पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत

3 साल पहले की थी शादी 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 3 साल पहले 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी की थी। इनकी शादी में केवल परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद विराट ने भारत में ग्रैंड पार्टी का आयोजन भी किया था। उनका रिसेप्शन कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 21 दिसंबर, 2017 को दिल्ली और मुंबई में 26 दिसंबर को शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। मुंबई में रिसेप्शन क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स के लिए आयोजित किया गया था।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस: निक्की तंबोली पर फिदा हुआ कुमार सानू का बेटा, मां बोली- 'मेरा बेटा जवान है, मुग्ध हो गया है'

यह भी पढ़ें: मांग में सिंदूर और लाल जोड़े में शादी के बाद सपना चौधरी ने मनाया पहला करवा चौथ, सामने आई फोटोज