टीवी पर लॉकडाउन के बीच फिर से प्रसारित होगा रामायण, प्रकाश जावडे़कर ने किया ये ट्वीट

कोरोना की वजह से बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। ऐसे में सभी लोग अपने घरों में सेल्फ आइसोलेशन में हैं। लोग घरों में रहकर अब परेशान होने लगे हैं, इसकी वजह से सभी घर से बाहर आने लग रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Mar 27, 2020 4:26 AM IST / Updated: Mar 27 2020, 12:12 PM IST

मुंबई. कोरोना की वजह से बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। ऐसे में सभी लोग अपने घरों में सेल्फ आइसोलेशन में हैं। लोग घरों में रहकर अब परेशान होने लगे हैं, इसकी वजह से सभी घर से बाहर आने लग रहे हैं। ऐसे में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने रामायण को दोबारा से टेलिकास्ट करने फैसला लिया है। इससे पहले सोशल मीडिया पर भी लोग इसके दोबारा से टेलिकास्ट करने के भी डीमांड की थी।

प्रकाश जावड़ेकर ने किया ट्वीट 

Latest Videos

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रामायण को लेकर ट्वीट किया, 'जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे प्रसारित किया जाएगा।'

बता दें कि, अनेकों निजी चैनलों के समय में भी दूरदर्शन के पास अभी भी राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक टीवी दर्शकों की संख्या है। हालांकि, यह देखने वाली बात होगी कि एक बार दोबारा प्रसारित होने पर ये कार्यक्रम में ऐसी पीढ़ी को टीवी के पास वापस लाने में सक्षम होंगे जिन्होंने कभी भी ये कार्यक्रम नहीं देखे थे। 

25 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन महाकाव्यों में से एक का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि महाभारत की लड़ाई 18 दिनों में जीती गई थी और कोरोना वायरस पर 21 दिनों में विजय हासिल किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने लोगों से घर के अंदर रहने और बंद को सफल बनाने के लिए कहा था।

 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

रोचक किस्साः गुजरात के भैंसों का कमाल, ब्राजील हो गया मालामाल
J&K में अमित शाह ने विपक्ष को धो डाला, कहा- '40 हजार हत्याओं के जिम्मेदार हैं 2 लोग'
'जहर' बन गए कंगना रनौत के ये 5 बयान, इस वजह से बार-बार शर्मिंदा हुई BJP
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
उपचुनाव में डिसाइडिंग फैक्टर साबित हो सकती है मायावती की एंट्री, 5 प्वाइंट में समझिए कैसे