
एंटरटेनमेंट डेस्क, Prakash Raj says he is ‘honoured’ to called male version of Swara Bhasker : एक्टर और राजनेता प्रकाश राज हाल ही में शाहरुख खान और उनके परिवार का सपोर्ट करने के बाद ट्रोलर्स के निशाने पर थे। एक ट्विटर यूजर ने उन्हें "स्वरा भास्कर का मेल वर्जन" कहा है, प्रकाश राज की स्वरा भास्कर से तुलना इसलिए की गई क्योंकि ये एक्ट्रेस बी टाउन के एक के खेमे का खुलकर सपोर्ट करती हैं। वे अक्सर दर्शकों और नेटीजन्स की राय के खिलाफ बेबाकी से अपनी राय रखती हैं, इसके अलावा वे विवादित शख्सियत का सपोर्ट करने से भी पीछे नहीं हटती हैं। अब एक यूजर ने प्रकाश राज की तुलना स्वरा भास्कर से कर दी है।
प्रकाश राज ने बताई उपलब्धि
वहीं इस पर सिंघम के विलेन का रिप्लाई भी आ गया है। एक्टर ने ट्विटर यूजर को करारा जवाब देते हुए कहा कि स्वरा से तुलना करना उनके लिए ऑनर की बात है। वहीं स्वरा भास्कर ने भी इसको लेकर अपनी राय व्यक्त की है। एक्ट्रेस ने प्रकाश राज के ट्वीट पर रिएक्शन दिया है।
प्रकाश राज ने ट्वीट करके शाहरूख की फैमिली को बताया था प्रताड़ित
इससे पहले प्रकाश राज ने एक ट्वीट को रिट्वीट किया था, जिसमें शाहरुख की फैमिली के 'हैरासमेंट' पर सवाल उठाया गया था। ट्वीट में लिखा था, "वे उन्हें (शाहरुख) और उनके परिवार को इस तरह कैसे हेरासमेंट कर सकते हैं, खान फैमिली को कैसे आघात पहुंचा सकते हैं। तबकि जब वह दशकों से देश को प्यार और खुशी दे रहे हैं!" जैसे ही एक्टर ने ट्वीट शेयर किया, ट्विटर यूजर्स में से एक ने यह कहते हुए उन पर कटाक्ष करने की कोशिश की, 'भले तुम्हें दिखाई दें या नहीं, लेकिन ये ट्वीट एक कौड़ी ( पैसा) का भी नहीं है। तुम स्वरा भास्कर के मेल वर्जन हो.' । इस पर प्रकाश राज ने रिप्लाई किया है। वहीं स्वरा भास्कर ने भी रिएक्ट किया है।
ये भी पढ़ें...
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।