Prem Chopra और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती

Published : Jan 03, 2022, 06:10 PM ISTUpdated : Jan 03, 2022, 06:26 PM IST
Prem Chopra और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती

सार

86 साल के प्रेम चोपड़ा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उनके साथ उनकी वाइफ उमा चोपड़ा भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। दोनों का इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा है। धीरे-धीरे दोनों के हेल्थ में सुधार होने की खबर है।

मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा (Prem chopra) और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर जलील पारकर की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर और उनकी वाइफ को मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल  दिया गया है। वे ठीक हो रहे हैं।  86 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेता इलाज के लिए काफी अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी के एक-दो दिन में डिस्चार्ज होने की उम्मीद है।

23 सितंबर  1935 को लाहौर में पैदा हुए प्रेम चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग की बदौलत एक अलग पहचान कायम की। हीरो, विलेन और कॉमेडिन इन तीनों किरदार में प्रेम चोपड़ा नजर आएं। उमा चोपड़ा राज कपूर की पत्नी की बहन हैं। एक्टर के तीन बेटियां हैं। कोरोना पॉजिटिव की खबर आने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थन कर रहे हैं। 

जॉन अब्राहम पत्नी संग हुए कोरोना पॉजिटिव

बता दें कि कई सेलेब्स कोरोन की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें जॉन अब्राहम (John Abraham) और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल भी हैं। जॉन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, 'मैं 3 दिन पहले किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आया था जिसे बाद में मुझे पता चला कि उसे COVID है। प्रिया और मैंने COVID के लिए टेस्ट कराया।  जिसमें हम पॉजिटिव आए हैं। घर पर ही क्वारंटाइन कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनलोगों ने कोरोना के दोनों टीके ले चुके हैं। हल्के लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं। ' इसके साथ ही उन्होंने लोगों को सेफ रहने और मास्क पहनकर रहने को कहा है।

ये सेलेब्स हैं कोरोना की चपेट में

इनके अलावा एकता कपूर, टीवी एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी, टीवी एक्टर नकुल मेहता, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, शनाया कपूर भी कोरोना संक्रमित हैं। जबकि कई सेलेब्स कोरोना से ठीक हो चुके हैं। जिसमें करीना कपूर का एक नाम शामिल है। 

और पढ़ें:

प्रेग्नेंट Kajal Aggarwalपति संग एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, ग्लैमरस अवतार में जिम से निकली Shraddha Kapoor

ब्लैक ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी Kajal Aggarwal, एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

Bigg Boss 15 Updates: Umar Riaz ने प्रतीक सहजपाल के साथ की हाथापाई, भड़के बिग बॉस देंगे ये सजा

PREV

Recommended Stories

Dhurandhar की धुआंधार कमाई जारी, रणवीर सिंह की फिल्म ने लगाई लंबी छलांग
Dhurandhar कर रही पाकिस्तान की इमेज खराब, असलम की बेगम करेंगी केस?