हाथों में पूजा की थाली, लाल साड़ी और सिंदूर लगाए प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में मनाया करवा चौथ

Published : Nov 05, 2020, 12:58 PM IST
हाथों में पूजा की थाली, लाल साड़ी और सिंदूर लगाए प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में मनाया करवा चौथ

सार

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर लिखा- सभी को करवा चौथ की बधाई। लव यू। एक फोटो में वे पति निक जोनास के साथ भी नजर आ रही है, जिसमें कपल एक-दूसरे को बांहों में लिए मुस्कराते नजर आ रहा है। प्रियंका की फोटोज खूब पसंद की जा रही है। और फैन्स जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक घंटे पहले शेयर की इस फोटो पर अभी साढ़े 6 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। फोटो में वे लाल साड़ी में पूजा की थाली हाथों में लिए नजर आ रही हैं। उनके बाल खुले हैं, मांग में सिंदूर, गले में सोने की चेन और झुमके पहने ओवरऑल उनका लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। 

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) शादी के बाद अब भले ही देश में नहीं रहती हों लेकिन विदेश में रहकर भी अपने रीति रिवाजों को अच्छे से फॉलो करती हैं। हर त्योहार को वे बेहतरीन तरीके से सेलिब्रेट करती हैं। करवा चौथ (karva chauth) को भी उन्होंने शानदार तरीके से मनाया। प्रियंका ने इस मौके की फोटोज भी फैन्स के साथ शेयर की हैं। फोटो में प्रियंका लाल साड़ी में पूजा की थाली हाथों में लिए नजर आ रही हैं। उनके बाल खुले हैं, मांग में सिंदूर, गले में सोने की चेन और झुमके पहने ओवरऑल उनका लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। 


प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर लिखा- सभी को करवा चौथ की बधाई। लव यू। एक फोटो में वे पति निक जोनास के साथ भी नजर आ रही है, जिसमें कपल एक-दूसरे को बांहों में लिए मुस्कराता नजर आ रहा है। प्रियंका की फोटोज खूब पसंद की जा रही है। और फैन्स जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक घंटे पहले शेयर की इस फोटो पर अभी साढ़े 6 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। 


प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अमेजन के साथ दो साल की मल्टीमिलियन-डॉलर फर्स्ट-लुक टेलीविजन डील पर हस्ताक्षर किए हैं। इस बात की जानकारी पीसी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। इसके साथ ही वे जल्द ही राजकुमार राव के साथ द व्हाइट टाइगर में नजर आने वाली हैं। वे आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित शराफ लीड रोल में थे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Disha Patani को फिर हुआ प्यार? क्या 5 साल छोटे इस सिंगर को कर रहीं डेट
Dhurandhar box office day 39: धुरंधर ने छठे सोमवार कर डाली इतनी कमाई, देखें कुल कलेक्शन