
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) निक जोनस (Nick Jonas) अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मना रहे हैं। देसी गर्ल का विदेश बॉय के साथ रिश्ता बेहद खूबसूरत है। दोनों आए दिन एक दूसरे के प्यार में खोये नजर आते हैं। बीच में दोनों के अलगाव की भी खबर सामने आई थी। लेकिन बिना कुछ बोले निक और प्रियंका ने इसे महज अफवाह साबित कर दिया। अपने इंस्टाग्राम पर इन्होंने कुछ ऐसी तस्वीर शेयर की जिससे लोगों को पता चल गया कि ये जोड़ी टूटने वाली नहीं है।
इंटरनेशनल एक्ट्रेस प्रियंका ने बताया कि कैसे उनकी शादीशुदा जिंदगी अभी भी बेहद खूबसूरत है। 'लेडीज फर्स्ट विद लॉरा ब्राउन' पॉडकास्ट में प्रियंका चोपड़ा ने जीवन से जुड़े कई राज खोले। उन्होंने बताया कि निक और मैं अपनी प्रोफेशनल जिंदगी अपने हिसाब से जीते हैं। कोई किसी के काम में इंटरफेयर नहीं करता है। क्योंकि हमें पता है कि हमारे करियर के लिए क्या सही है और क्या गलत। हम खुद ही इतनी दूरी तय करके आए हैं। हालांकि हम एक दूसरे के साथ चर्चा करते हैं। लेकिन फैसला खुद का होता है।
एक दूसरे को दिल से जानते हैं
उन्होंने बताया कि हम हमेशा बात करते हैं। एक दूसरे के दिल को जानते हैं। लेकिन कुछ समय में हमें एक दूसरे के दिल को चेक करना भी पड़ता है। वो आपके लिए क्या महसूस करता है। अदाकारा ने निक जोनस की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे पति बहुत अच्छे हैं।
एक दूसरे को सरप्राइज देते हैं
प्रियंका ने बताया कि जब निक लंदन में एक साल अपने काम से रहे तो इस दौरान वो अचानक मेरे पास आ जाते थे। हम साथ में डिनर करते थे। फिर वो वापस चले जाते थे। निक पिछले एक साल में काफी फ्लेक्सिबल रहे हैं। हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।
तीसरी शादी की सालगिरह मना रहे कपल
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की तीसरी सालगिरह है। कपल ने 1-2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मैद भवन में शादी की थी। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। ये शादी उस साल टॉक ऑफ द टाउन थी। प्रियंका ने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर को अपना जीवन साथी चुना था।
और पढ़ें:
TIGER 3: तो SALMAN KHAN को टक्कर देने कुछ इस तरह तैयारी कर रहे EMRAAN HASHMI, इस रोल में दिखेंगे
खुले बाल, हाथ में कप और स्वैग दिखाती नजर आई Kareena Kapoor तो बहनोई संग यहां दिखे Salman Khan
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।