
एंटरटेनमेंट डेस्क. हमेशा की तरह प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने यह वीकेंड पत्नी निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie chopra Jonas) के साथ एन्जॉय किया है। लॉस एंजिलिस में तीनों ने एक पूल में जमकर मस्ती की। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने इन मस्ती भरे लम्हों की झलक साझा की है। एक फोटो में उन्हें निक और मालती मैरी के साथ पोज देते देखा जा सकता है। तस्वीर में प्रियंका और निक सेमी न्यूड अवतार में दिखाई दे रहे हैं। वहीं मालती मैरी का चेहरा हार्ट की इमोजी से छुपाया हुआ है।
फोटो के साथ वीडियो भी साझा किए
प्रियंका ने कुछ अन्य तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए हैं, जिनमें उन्होंने अपने सोना होम की क्रॉकरी में चाय-नाश्ता दिखाया और कैप्शन में लिखा है, "सोना होम एनवायसी के साथ रविवार।" एक अन्य तस्वीर के साथ लिखा, "देखो कितने खूबसूरत हैं।" प्रियंका ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे ब्लैक बिकिनी में अपने बड़े से बाथरूम में डांस कर रही हैं और अपने शरीर पर सनस्क्रीन लगा रही हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के न्यूज फीड पर भी अपनी एक तस्वीर डाली है, जिसमें वे ब्लैक कलर की बिकिनी और ब्लैक कैप में पोज दे रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने सिर्फ 'सन्डेज' लिखा है।
हाल ही में ड्रेस के कारण हुई थीं ट्रोल
प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों तब खूब चर्चा में रही थीं, जब उनके पति निक जोनस ने उनके साथ अपनी एक रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर साझा की थी। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा ने जहां ओरेंज कलर का ऑफ-शोल्डर स्लिट आउटफिट पहना था तो वहीं निक जोनस नाइट सूट में दिखाई दिए थे। सोशल मीडिया यूजर्स ने निक द्वारा ओरेंज कलर को लाल बताने पर ट्रोल किया था। उन्होंने तस्वीर में प्रियंका के पैरों के डार्क कलर का मजाक भी उड़ाया था। (पढ़ें पूरी खबर)
प्रियंका और निक ने 2018 में शादी की थी और 2022 में वे सेरोगेसी के माध्यम से बेटी मालती मैरी के पैरेंट्स बने। प्रियंका और निक की बेटी डिलीवरी की तय डेट से पहले हो गई थी, इसलिए प्री-मैच्योर थी और उसे 100 दिन तक अस्पताल के एनआईसीयू में भर्ती रहना पड़ा था। प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में इंग्लिश वेब सीरीज 'सिटाडेल' और हॉलीवुड फ़िल्में 'एनीथिंग थिंग्स' और 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' शामिल हैं।
और पढ़ें...
फरहान अख्तर की बेटी शाक्या की 7 ग्लैमरस PHOTOS, खूबसूरती में देती है बॉलीवुड हीरोइनों को मात
अस्पताल में भर्ती उर्फी जावेद की पहली फोटो आई सामने, खाने को देखते ही बुरा मुंह बनाया
बच्चे की चाहत में एक्ट्रेस का हो गया ऐसा हाल कि पहली नज़र में पहचान पाना भी हो रहा मुश्किल
सालों पहले हुई उस बेइज्ज़ती को आज भी नहीं भूले आमिर खान, एक बार फिर याद कर रो पड़े
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।