हनुमान अंश की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 41वें दिन भी यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाए हुए हैं। जल्द मूवी 300 करोड़ क्लब में शामिल होने जा रही है।
Hanuman Ansh Box Office Collection: 'हनुमान अंश' की कमाई ने बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड को भी चौंका दिया है। छठे सोमवार को ऐसा लग रहा था कि फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ रही है, लेकिन 'ब्लॉकबस्टर मंगलवार' के ऑफर ने इसे मजबूती से बनाए रखा। अब यह 300 करोड़ के माइलस्टोन की ओर तेजी से बढ़ रही है। रिलीज के 41वें दिन भी फिल्म की कमाई में अच्छी-खासी बढ़त देखने को मिली।
Hanuman Ansh: 41वें दिन कितनी हुई कमाई
रिलीज के 41वें दिन यानी छठे बुधवार को रात 8 बजे तक फिल्म ने 8,147 शोज के जरिये ₹4.08 करोड़ की नेट कमाई कर ली है। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹277.72 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹235.21 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है। यानी ग्रॉस कलेक्शन के हिसाब से इसे 300 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए अब सिर्फ 22 करोड़ की दरकार है।
'हनुमान अंश' के लिए मुश्किल नहीं 300 करोड़ का माइलस्टोन
इस बॉलीवुड डिवोशनल ड्रामा फिल्म का छठा मंगलवार (40वां दिन) ऐतिहासिक रहा, जिसमें इसने अनुमानित 8.25 करोड़ की कमाई की। 39वें दिन की 8.25 करोड़ की कमाई के मुकाबले यह मजबूती से टिकी रही। इसके साथ ही यह देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली फिल्म बनी रही। फिल्म की रफ्तार को देखते हुए 300 करोड़ नेट का माइलस्टोन हासिल करना बेहद आसान लग रहा है।
हफ्ते-दर-हफ्ते कैसी रही 'हनुमान अंश' की कमाई (नेट कलेक्शन)
पहला हफ्ता – 1.08 करोड़
दूसरा हफ्ता – 40 लाख
तीसरा हफ्ता – 10.4 करोड़
चौथा हफ्ता – 61 करोड़
पांचवां हफ्ता – 90.25 करोड़
36वां दिन – 10.5 करोड़
37वां दिन – 18.5 करोड़
38वां दिन – 22.5 करोड़
39वां दिन – 8.5 करोड़
40वां दिन – 8.5 करोड़
41वां दिन - ₹4.08Cr (रात 8 बजे तक)
कुल – 235.21 करोड़
2026 की दूसरी सबसे ज्यादा प्रॉफिट (ROI) वाली फिल्म
- करीब 2 करोड़ के बजट में बनी 'हनुमान अंश' ने अब तक 235.21 करोड़ नेट की कमाई की है। इस तरह, 40 दिनों में इसने 229.33 करोड़ का जबरदस्त ROI दर्ज किया है।
- यह 12740.56% रिटर्न के बराबर है। इसके साथ ही, 'हनुमान अंश' 2026 की दूसरी ऐसी भारतीय फिल्म बन गई है जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का ROI हासिल किया है।
- इससे पहले 'धुरंधर 2' ने यह कारनामा किया था, जिसने 225 करोड़ रुपये के बजट पर 961.32 करोड़ रुपये का ROI कमाया था।


