- Home
- Entertainment
- Hanuman Ansh ने देश से दुनिया तक हर जगह 'मिर्जापुर द मूवी' को पछाड़ा, सोमवार को दोनों ने इतनी की कमाई
Hanuman Ansh ने देश से दुनिया तक हर जगह 'मिर्जापुर द मूवी' को पछाड़ा, सोमवार को दोनों ने इतनी की कमाई
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बड़ा कमाल कर दिखाया है। 39वें दिन भी फिल्म की कमाई तेज बनी हुई है। छठे हफ्ते में इसकी रफ्तार ने इसे 220 करोड़ के पार पहुंचा दिया है। इसने देश से लेकर दुनिया तक हर मोर्चे पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ को पछाड़ा है।

39वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की रफ्तार तेज
शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर स्लीपर हिट से बड़ी सफलता की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म करीब 1.8 करोड़ रुपए के बजट में तैयार हुई है। नीम करोली बाबा के जीवन से जुड़ी कहानी वाली इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में बेहद कम कमाई की थी, लेकिन बाद में इसके पक्ष में ऐसा पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ बना कि बॉक्स ऑफिस का पूरा खेल ही बदल गया। 39वें दिन भी फिल्म की रफ़्तार तेज़ रही।

स्लीपर हिट का चमत्कार: दो हफ्ते में उतरने वाली थी फिल्म
‘हनुमान अंश’ की शुरुआत इतनी धीमी रही कि दूसरे हफ्ते के बाद इसके सिनेमाघरों से हटने की नौबत आ गई थी। फिल्म की पहले हफ्ते की कमाई महज 1.08 करोड़ रुपए रही, जबकि दूसरे हफ्ते में यह सिर्फ 40 लाख रुपए ही जोड़ सकी। लेकिन तीसरे हफ्ते से कहानी पलट गई। तीसरे हफ्ते में कलेक्शन 10.40 करोड़ रुपए पहुंचा और चौथे हफ्ते में फिल्म ने 61 करोड़ रुपए की कमाई कर सबको चौंका दिया।
यह भी पढ़ें : 'हनुमान अंश' के शोर के बीच चुपचाप चल निकली यह लो बजट फिल्म, 24 दिन में बनी इंडस्ट्री में नं. 1
5वें हफ्ते का धमाका: 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई
‘हनुमान अंश’ के लिए पांचवां हफ्ता बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। फिल्म ने इस दौरान 90.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके बाद छठे हफ्ते में भी इसकी रफ्तार कमजोर नहीं पड़ी। 36वें दिन फिल्म ने 10.50 करोड़ रुपए कमाए, जबकि छठे शनिवार को कमाई बढ़कर 18.50 करोड़ रुपए हो गई। 38वें दिन भी फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया। वहीं छठे सोमवार यानी 39वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने वीकडे होने के बावजूद 8.25 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इस प्रदर्शन के साथ फिल्म ने उसी दिन के आंकड़ों में ‘मिर्जापुर द मूवी’ को पीछे छोड़ दिया। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 11वें दिन 5.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
Hanuman Ansh Worldwide Collection: भारत में 222 करोड़ नेट, दुनियाभर में 280 करोड़ ग्रॉस
39वें दिन तक ‘हनुमान अंश’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन 222.88 करोड़ रुपए हो चुका है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 263.30 करोड़ रुपए पहुंच गया है। फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इसे वर्ल्डवाइड रिलीज भी किया गया। 39वें दिन इस फिल्म ने विदेशों से लगभग 2 करोड़ रुपए कूटे, जिसकी बदौलत टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 16.50 रुपए पहुंच गया है। यानी फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 279.80 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
यह भी पढ़ें : 'हनुमान अंश' बनी 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म, अक्षय कुमार की सभी मूवीज को पछाड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी 'हनुमान अंश' से पीछे
पंकज त्रिपाठी और रवि किशन जैसे कलाकारों से सजी 'मिर्जापुर द मूवी' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल आगे चल रही है। 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने विदेशों में लगभग 1 करोड़ रुपए कमाए, जिसके चलते इसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 47 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म ने नेट 190.20 करोड़ रुपए और ग्रॉस 226.64 करोड़ रुपए कमाए। कुल मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 273.64 करोड़ रुपए हो गया है, जो मिर्जापुर के मुकाबले 6.16 करोड़ रुपए कम है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।