- Home
- Entertainment
- 'हनुमान अंश' बनी 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म, अक्षय कुमार की सभी मूवीज को पछाड़ा
'हनुमान अंश' बनी 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म, अक्षय कुमार की सभी मूवीज को पछाड़ा
नीम करोली बाबा की बायोपिक 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। 38 दिन बाद यह बॉलीवुड की तीसरी सबसे कमाऊ मूवी बन गई है। इसने अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' को पीछे धकेल दिया है। इतना ही नहीं, अक्षय की हर फिल्म 'हनुमान अंश' से पीछे रह गई है।

5. भूत बंगला
17 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। अक्षय कुमार, तब्बू, जीशू सेनगुप्ता, राजपाल यादव, परेश रावल, वामिका गब्बी और दिवंगत असरानी स्टारर इस फिल्म ने भारत में नेट 182 करोड़ रुपए कमाए थे।

4. मिर्जापुर द मूवी
गुरमीत सिंह ने इस एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, रवि किशन और श्वेता त्रिपाठी जैसे कलाकारों ने काम किया है। 4 सितम्बर 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म 10 दिन में नेट 184 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसकी कमाई अभी जारी है।
यह भी पढ़ें : 'हनुमान अंश' ब्लॉकबस्टर होते ही डायरेक्टर ने किया नई फिल्म का ऐलान, अब दिखाएंगे इस संत की कहानी
3. हनुमान अंश
डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शोभिनव सत्य, विहान शेडगे, चंदन आनंद और पूर्णिमा तिवारी जैसे कलाकारों ने काम किया है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित यह बायोग्राफिकल डिवोशनल ड्रामा 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई और छठे वीकेंड तक इसने भारत में नेट 215 करोड़ रुपए कूट डाले हैं और इसकी कमाई की रफ़्तार अभी भी तेज़ है।
2.बॉर्डर 2
सनी देओल. वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकारों से सजी यह एपिक वॉर फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी। फिल्म का डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म ने भारत में लगभग 329 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था।
यह भी पढ़ें :'हनुमान अंश' ने 38वें दिन किया बड़ा धमाका, 250 करोड़ के पार पहुंची कुल कमाई
1.धुरंधर 2 : द रिवेंज
19 मार्च 2026 को यह स्पाय एक्शन थ्रिलर फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है, जबकि इसमें रणवीर सिंह का लीड रोल है। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, दानिश पंडोर, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। इस फिल्म ने भारत में नेट 1,081 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
अक्षय कुमार की हर बॉलीवुड फिल्म ‘हनुमान अंश’ से पीछे
अक्षय कुमार की सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म अब ‘हनुमान अंश’ से पीछे छूट गई है। 2019 में रिलीज हुई ‘हाउसफुल 4’ अभी तक भारत में अक्षय कुमार की सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म है, जिसने नेट 210.3 करोड़ रुपए कमाए थे। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े जैसे कलाकारों ने भी काम किया था। वैसे अगर ओवरऑल देखें तो अक्षय कुमार की सबसे कमाऊ फिल्म तमिल की ‘2.0’ है, जिसने भारत में नेट 407.05 करोड़ रुपए कमाए थे। एस. शंकर निर्देशित इस फिल्म में रजनीकांत लीड हीरो थे, जबकि अक्षय कुमार बतौर विलेन नज़र आए थे। फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।