
एंटरटेनमेंट डेस्क. 'पछताओगे' और 'फिलहाल' जैसे पॉपुलर गानों के कंपोजर और गीतकार जानी एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना मंगलवार शाम को चंडीगढ़ के सेक्टर 88 में उस वक्त घटी, जब वे अपनी एसयूवी से यात्रा कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, एक अन्य कार से उनकी कार की टक्कर हुई, जो इतनी तेज़ थी कि दोनों कारें दो बार पलट पलट गईं।
मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था
दुर्घटना में घायल 33 साल के जानी और उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य दो लोगों को मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि, दूसरे वाहन में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। एसएचओ गुरजीत सिंह के मुताबिक़, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शी घायलों को अस्पताल ले गए थे। अभी इस संदर्भ में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि जानी की कार ड्राइव करने वाला शख्स गंभीर रूप से घायल है।
जानी बोले - आज मौत और रब को देख लिया
जानी ने सोशल मीडिया पर दुर्घटना के बारे में अपडेट दिया है। उन्होंने अपनी एक पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "आज आंखों से मौत देखी। फिर बाबा नानक को देखा। तो आज मौत और रब दोनों देख लिए। मैं और मेरे दोस्त ठीक हैं। छोटी सी चोटें लगी हैं। दुआ में याद रखना।" जानी ने पोस्ट में लिखा है, "ईश्वर की कृपा से उस समय कार में मौजूद हम सभी लोग ठीक हैं। अधिकारी मामले में उचित करने का का प्रयास कर रहे हैं और हमें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।वाहगुरु ने राख ले, वाहगुरु दा शुक्र है।"
2012 से इंडस्ट्री में एक्टिंग हैं जानी
जानी के करियर की बात करें तो उन्होंने 2012 में धार्मिक गीत 'संत सिपाही' से इसकी शुरुआत की थी। हालांकि, उन्हें पहचान हार्डी संधू के गाए और बी प्राक द्वारा कम्पोज किए गए गाने 'सोच' से मिली, जिसके बोल उन्होंने लिखे थे। 'सोच' की सफलता के बाद से जानी, बी प्राक, अविन्द्र खैरा और हार्डी संधू ने एक टीम के तौर पर काम किया। उन्होंने 'जोकर', 'नाह' और 'क्या बात है' जैसे गाने प्रोड्यूस किए। 2021 में जानी ने बतौर एक्टर फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। वे जगदीप संधू की पंजाबी फिल्म 'किस्मत 2' में नज़र आए, जिसमें एमी विर्क और सरगुन मेहता ने ,मुख्य भूमिका निभाई।
और पढ़ें...
FIRST LOOK आते ही विवादों में घिरी 'EMERGENCY', कांग्रेस ने कंगना रनोट को बताया BJP की एजेंट
राखी सावंत को बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी ने दे दिया धोखा,! एक्ट्रेस ने मीडिया के सामने रोया दुखड़ा
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लाखों रुपए वसूलती हैं मलाइका अरोड़ा, आइटम सॉन्ग की फीस भी कर देगी हैरान
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।