
मुंबई। फिल्म 'तनु वेड्स मनु' (Tanu Weds Manu) के एक्टर आर माधवन (R Madhavan) के बेटे वेदांत (Vedant) ने हाल ही में बेंगलुरू में आयोजित जूनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप में महाराष्ट्र के लिए एक-दो नहीं बल्कि 7 मेडल जीते हैं। 16 साल के वेदांत के इस अचीवमेंट पर न सिर्फ उनके पिता माधवन खुश हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोग वेदांत की इस उपलब्धि की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं।
वेदांत ने Basavaganudi Aquatic Centre में आयोजित स्विमिंग चैंपियनशिप में 4 सिल्वर और तीन ब्रोंज मेडल अपने नाम किए। उनकी इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर लोग तारीफों के पुल बांध रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वेदांत ने 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग, 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग, 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग और 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग रीले इवेंट में रजत पदक जीता है। इसके अलावा 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग में उन्होंने उसने कांस्य पदक जीता।
इतनी कम उम्र में ये उपलब्धि हासिल करने पर लोग वेदांत को जमकर बधाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, लोग वेदांत और माधवन को आदर्श बाप-बेटे की जोड़ी कहते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- एक स्टार पिता और उसका बेटा शायद ऐसा ही होता है। वहीं एक और शख्स ने कहा- 'प्राउड..कोई पब्लिसिटी नहीं कुछ नहीं...ये कुछ महान लोग हैं। तुम्हें और ताकत मिले।
कौन हैं माधवन :
1 जून, 1970 को जमशेदपुर में जन्मे माधवन ने 2001 में फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि बॉलीवुड में आने से पहले ही माधवन शादीशुदा थे। उन्होंने 6 जून, 1999 को एयरहोस्टेस रहीं सरिता बिरजे से शादी की। शादी के 6 साल बाद यानी 2005 में माधवन और सरिता बेटे वेदांत के पेरेंट्स बने। इस समय वे चेन्नई के बोट क्लब एरिया में रहते थे। इसके करीब चार साल बाद 2009 में माधवन पत्नी और बेटे के साथ मुंबई आ गए और यहां कांदिवली में रहने लगे।
ये भी पढ़ें -
न होता ये हादसा तो 'मोहरा' में अक्षय की हीरोइन होती ये एक्ट्रेस, हफ्तेभर शूटिंग भी कर ली थी लेकिन..
पार्टी में अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड से बचते दिखे सलमान खान, इन्होंने किया इग्रोर तो देखने लगे घूर के
ऐश्वर्या राय को इस खास मौके पर मिला पति से ऐसा सरप्राइज, खुद की आंखों पर यकीन नहीं कर पाई बच्चन बहू
बिखरे बाल और बिना मेकअप पोज मारती दिखी करीना कपूर तो मुंह में उंगली डाले नाना से मिलने पहुंचा जेह
Karwa Chauth: पहले किन्नर बहू की सास को पति ने करवा से पिलाया पानी फिर बाहों में लेकर चूमा माथा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।