जेल से छूटने के बाद पहली बार पति Raj Kundra के साथ दिखीं Shilpa Shetty, चामुंडा मंदिर में टेका मत्था

दो महीने बाद सिंतबर में राज कुंद्रा जमानत पर जेल से छूटे हैं। जेल से बाहर आने के बाद राज कुंद्रा लगातार मीडिया से दूरी बनाए हुए थे। लेकिन हाल ही में राज कुंद्रा जेल से छूटने के बाद पहली बार पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ नजर आए। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 9, 2021 7:37 AM IST

मुंबई। पोर्न कंटेंट केस (Porn Content Case) में फंसे शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को पुलिस ने जुलाई में गिरफ्तार किया था। करीब दो महीने बाद सिंतबर में राज कुंद्रा जमानत पर जेल से छूटे हैं। जेल से बाहर आने के बाद राज कुंद्रा लगातार मीडिया से दूरी बनाए हुए थे। लेकिन हाल ही में राज कुंद्रा जेल से छूटने के बाद पहली बार पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ नजर आए। 

दरअसल, शिल्पा शेट्टी इन दिनों फैमिली के साथ हिमाचल प्रदेश गई हैं। इसी दौरान शिल्पा शेट्टी के साथ राज कुंद्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा का हाथ पकड़े हुए मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। शिल्पा ने हिमाचल प्रदेश के मां चामुण्डा देवी मंदिर में पति के साथ माता के दर्शन किए। शिल्पा ने कुछ फोटोज 'धर्मशाला डायरी' के नाम से सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं, हालांकि इन फोटोज में उनके पति राज कुंद्रा नजर नहीं आ रहे हैं। 

वैष्णो देवी के दर्शन करने गई थीं शिल्पा :
राज कुंद्रा जब जेल में थे और उनकी जमानत याचिका कई बार खारिज हुई थीं। इस दौरान शिल्पा शेट्टी पति की रिहाई के लिए प्रार्थना करने माता वैष्णोदेवी के दरबार पहुचीं थीं। शिल्पा के वैष्णोदेवी पहुंचने पर कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे। बता दें कि कुछ दिनों बाद ही राज कुंद्रा को जमानत मिल गई थी और वो जेल से छूटकर अपने घर आ गए थे।

62 दिन तक जेल में बंद रहे राज कुंद्रा : 
बता दें कि राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्राच ने 19 जुलाई को पोर्न फिल्में बनाने के केस में गिरफ्तार किया था। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने अदालत में राज कुंद्रा के खिलाफ 1500 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी। करीब 62 दिन बाद राज कुंद्रा जमानत पर जेल से छूटे हैं। राज कुंद्रा पर अश्लील कंटेंट बनाने और उन्हें Hotshot नाम के ऐप पर अपलोड करने के साथ ही कई स्ट्रगलिंग एक्ट्रेसेस को ब्लैकमेल करने के भी आरोप हैं। 
 

ये भी पढ़ें -
Neelam Birthday: Bobby Deol का पहला प्यार थी ये एक्ट्रेस, लेकिन इस वजह से बनते बनते रह गई Dharmendra की बहू

Katrina Kaif ने Akshay Kumar संग रिश्ते को लेकर कह दी ऐसी बात कि चौंक गया एक्टर, इशारों में कैट को दी ये नसीहत

Payal Rohatgi Birthday:गांधी नेहरू पर आपत्तिजनक पोस्ट कर जेल की हवा खा चुकी ये एक्ट्रेस, दिखी थी Bigg Boss में

Neelam Birthday: इस हीरोइन को देखते ही होश खो बैठे थे Govinda, शादी करने उठाया था चौंकाने वाला कदम

Ghatak @ 25: अब ऐसी हो गई Sunny Deol की हीरोइन की हालत, पिचक गए गाल, चेहरे पर दिखने लगी झुर्रियां

Read more Articles on
Share this article
click me!