- Home
- Entertainment
- TV
- Payal Rohatgi Birthday:गांधी नेहरू पर आपत्तिजनक पोस्ट कर जेल की हवा खा चुकी ये एक्ट्रेस, दिखी थी Bigg Boss में
Payal Rohatgi Birthday:गांधी नेहरू पर आपत्तिजनक पोस्ट कर जेल की हवा खा चुकी ये एक्ट्रेस, दिखी थी Bigg Boss में
मुंबई। बिग बॉस (Bigg Boss) सीजन 2 में अपने बोल्ड अंदाज से चर्चा में आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) 37 साल की हो गई हैं। अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर पायल कई बार विवादों में फंस चुकी हैं। यहां तक कि सितंबर, 2019 में उन्होंने नेहरू-गांधी (Nehru Gandhi) खानदान पर एक ऐसा वीडियो पोस्ट कर दिया था, जिसकी वजह से उन्हें जेल की हवा तक खानी पड़ी थी। हालांकि, बाद में वो जमानत पर रिहा हो गई थीं। बोल्ड फोटोशूट से बटोरीं सुर्खियां..

पायल ने अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट से स्वतंत्रता सेनानी पं. मोतीलाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसको लेकर बूंदी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता ने पायल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
बाद में पायल ने कहा था- मुझे राजस्थान पुलिस ने मोती लाल नेहरू पर बनाए गए एक वीडियो के चलते है गिरफ्तार किया है। वीडियो में दी गई जानकारी मैंने गूगल से निकाली थी। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मजाक है? साथ ही पायल ने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री ऑफिस और गृह मंत्रालय को भी टैग किया था।
पायल की गिरफ्तारी के बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड पहलवान संग्राम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई थी। संग्राम ने ट्वीट कर लिखा था- यह कांग्रेस शासक राज्य में अभिव्यक्ति की आजादी है। उन्होंने गृहमंत्री कार्यालय, पीएमओ इंडिया और नरेंद्र मोदी को टैग कर इस मामले में हस्तक्षेप करने की बात कही थी।
पायल रोहतगी अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। दिसंबर, 2014 में उन्होंने कुश्ती की दुनिया में चर्चित पहलवान संग्राम सिंह के साथ बोल्ड फोटोशूट करवाकर चर्चा में आई थीं। 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने 27 फरवरी, 2014 को सगाई कर ली थी।
संग्राम और पायल रोहतगी की पहली मुलाकात रियलिटी शो 'सर्वाइवर इंडिया' में हुई। बाद में धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ती गईं। बता दें कि पायल पहले राहुल महाजन के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका।
पायल रोहतगी ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और वो बचपन से ही स्पोर्ट्स में काफी आगे थीं। लेकिन उनको पैशन ग्लैमर इंडस्ट्री में था। जिसके चलते उन्होंने मिस इंडिया के लिए कोशिश की। हालांकि वो इसे जीत नहीं पाईं लेकिन लाइम लाइट में आ गईं। जिसके बाद उन्होंने कई बड़े ब्रान्ड्स के लिए मॉडलिंग और ऐड किए।
पायल ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और बॉलीवुड में शुरुआत कर दी। हालांकि उनका बॉलीवुड करियर काफी अच्छा नहीं रहा। लेकिन टीवी पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसके साथ ही पायल के कम्यूनिकेशन स्किल्स काफी अच्छे हैं तो लाइव शोज एंकर करती हैं और साथ ही साथ किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात भी करती हैं।
पायल रोहतगी ने '36 चाइना टाउन', 'हे बेबी', 'फिर जिंदगी' जैसी फिल्मों के साथ 'सर्वाइवर इंडिया', 'नच बलिए 7' जैसे टीवी रियलिटी शोज में काम किया है। हालांकि, वे 'बिग बॉस 2' से जुड़ने के बाद लाइमलाइट में आई थीं। इस शो के दौरान उनकी कंटेस्टेंट संभावना सेठ से जमकर लड़ाई हुई थी। साथ ही शो में राहुल महाजन के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों ने भी जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।