
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar)और एक्ट्रेस पत्रलेखा (Patralekha) 10 नवंबर यानी आज हमेशा के लिए एक दूजे के होने जा रहे हैं। अपनी एक्टिंग के दम पर अलग पहचान बनाने वाले राव अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बेहद सिंपल तरीके से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इनकी शादी में बॉलीवुड सितारों का जमघट नहीं लगने वाला है। हालांकि ना तो राजकुमार राव ने और ना ही पत्रलेखा ने अपनी शादी के बारे में आधिकारिक पुष्टि की है।
राजकुमार राव कोरोना महामारी में ज्यादा भीड़ नहीं चाहते
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी शादी को बेहद ही निजी रखा हुआ है। 'स्त्री' के एक्टर ने अपनी शादी में बॉलीवुड को निमंत्रण नहीं भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी दो वजह सामने आई है। पहला तो कोरोना महामारी की वजह से राजकुमार राव शादी में कम लोगों को बुलाना चाहते हैं। दोनों कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करना चाहते हैं।
पत्रलेखा शादी को बेहद निजी रखना चाहती हैं
दूसरी वजह ये हैं कि 'न्यूटन' फिल्म के हीरो बेहद ही निजी जिंदगी जीना पसंद करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में इनके दोस्त बहुत ही कम है। वो अपने साथ काम करने वाले एक्टर-एक्ट्रेस को सहयोगी मानते हैं। उनके साथ उनकी बॉडिंग ज्यादा नहीं हो पाती है। ग्लैरम इंडस्ट्री में बहुत ही कम लोग हैं जिन्हें राव दोस्त बना पाए हैं। वहीं पत्रलेखा भी ज्यादा खुली नहीं है।
वो अपने बारे में ज्यादा चीजें मीडिया के सामने नहीं रखती हैं। ना ही सोशल साइट्स पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं। खबरों की मानें तो वो अपनी शादी में ज्यादा फिल्मी कलाकारों की भीड़ नहीं चाहती थी। दोनों किस तरह प्राइवेट रहते हैं इसकी बानगी यह भी है कि अभी तक दोनों की शादी के बारे में बहुत ज्यादा पता नहीं चल पाया है।
10 सालों से डेट कर रहे हैं कपल
कपल की शादी से जुड़ी खबर पहले ये आ रही थी कि वो जयपुर में सात फेरे लेंगे। फिर खबर आई है कि दोनों चंडीगढ़ में शादी करेंगे। राजकुमार राव पत्रलेखा के साथ 10 सालों से डेट कर रहे थे। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। एक्टर-एक्ट्रेस एक साथ फिल्म लव सेक्स और धोखा में स्क्रीन शेयर किए थे। पत्रलेखा उस दौरान राजकुमार को पसंद नहीं करती थी। लेकिन धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार। अब दोनों एक दूजे के होने जा रहे हैं।
और पढ़ें:
Rajkummar Rao Wedding: स्कूल में टीचर की नौकरी करता था एक्टर, कभी दोस्तों के भरोसे भरता था अपना पेट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।