
एंटरटेनमेंट डेस्क. 1985 में आई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' (Ram Teri Ganga Maili) फेम मंदाकिनी (Mandakini) लगभग 26 साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने कमबैक प्रोजेक्ट 'मां और मा' का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है, जिसके ऊपर लिखा है, 'मंदाकिनी वापस आ गई।' एक्ट्रेस ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा है, "बने रहिए! जल्द आ रहा है।" म्यूजिक वीडियो के पोस्टर में मंदाकिनी को उनके बेटे रब्बिल ठाकुर के साथ देखा जा सकता है।
पोस्टर देख क्रेजी हुए मंदाकिनी के फैन
एक अन्य पोस्टर साझा करते हुए मंदाकिनी ने लिखा है, "पोस्टर पर अपना फीडबैक कमेंट दीजिए। जानना पसंद करूंगी।" सोशल मीडिया यूजर्स पोस्टर की तारीफ़ कर रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा है, "वेलकम बैक माय आइकॉन।" एक अन्य यूजर ने लिख, "बेहद खूबसूरत।" एक यूजर ने लिखा है, "बहुत ही खूबसूरत। मैं आपको फिर से स्क्रीन पर देखने का इंतज़ार नहीं कर सकती।" एक यूजर का कमेंट है, "आप बहुत खूबसूरत हैं मंदाकिनी जी। पोस्टर पसंद आया।" एक यूजर ने लिखा, "मैम आपको मैंने कई साल तक याद किया।" एक यूजर का कमेंट है, "अब भी आप ग्लोरियस फेस मेन्टेन कर रही हैं। यह आपकी मां का तोहफा है। हर भारतीय सिर्फ आपके चेहरे की वजह से यह मदर फिल्म देखेगा।"
जब मंदाकिनी ने की थी कमबैक पर बात
कुछ समय पहले एक बातचीत में मंदाकिनी ने अपने कमबैक के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, "मैं डायरेक्टर सजन अग्रवाल जी के साथ जुड़कर बेहद खुश हूं। मैं उन्हें लंबे समय से जानती हूं। लेकिन आखिर हम साथ काम कर रहे हैं। 'मां ओ मां' एक बेहद खूबसूरत गाना है और मुझे तुरंत इससे प्यार हो गया। इस गाने का सबसे खूबसूरत हिस्सा यह है कि मेरा बेटा इसमें लीड रोल निभा रहा है।"
1996 में आई थी 'मंदाकिनी' की पिछली फिल्म
मंदाकिनी का असली नाम यासमीन जोसेफ है। 30 जुलाई 1963 को मेरठ, उत्तर प्रदेश में जन्मी यासमीन को मंदाकिनी नाम राज कपूर साहब ने तब दिया था, जब उन्होंने उन्हें बतौर एक्ट्रेस पहली फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' दी थी। राजीव कपूर के साथ वाली इस फिल्म में मंदाकिनी का किरदार खूब चर्चा में रहा था। मंदाकिनी ने बाद में 'आग और शोल',' जीते हैं शान से', 'जंग बाज', 'शेषनाग' और 'दुश्मन' जैसी फिल्मों में काम किया। वे पिछली बार 1996 में आई फिल्म 'जोरदार' में दिखाई दी थीं। 1990 में उन्होंने डॉ. कागयर से शादी की और वे दो बच्चों की मां हैं।
और पढ़ें...
'सलमान खान का विरोध किया तो पोर्न साइट्स पर डाल दी थीं मेरी मॉर्फ्ड PHOTOS', सिंगर ने बयां किया दर्द
Vikrant Rona: ट्रेलर लॉन्च पर किच्चा सुदीप के साथ झूमी जैकलीन फर्नांडीज, देखें इवेंट की PHOTOS
'आश्रम' के पहले इंटिमेट सीन में नर्वस हो गए थे बॉबी देओल, एक्टर ने बताई पर्दे के पीछे की कहानी
किसी ने 20 करोड़ लिए तो किसी को मिले सिर्फ 4 करोड़, जानिए Shamshera की स्टारकास्ट की Fees
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।