मंदाकिनी का बेटे के साथ मां ओ मां म्यूजिक वीडियो रिलीज़, दाऊद इब्राहिम की एक्स गर्लफ्रेंड का देखें नया अवतार !

Published : Aug 23, 2022, 09:37 PM ISTUpdated : Aug 23, 2022, 09:53 PM IST
मंदाकिनी का बेटे के साथ मां ओ मां म्यूजिक वीडियो रिलीज़, दाऊद इब्राहिम की एक्स गर्लफ्रेंड का देखें नया अवतार !

सार

राम तेरी गंगा मैली स्टार मंदाकिनी एक म्यूजिक वीडियो, मां ओ मां के साथ वापसी कर रही है। इसमें वह अपने बेटे राबिल ठाकुर के साथ नजर आएंगी। दाऊद इब्राहिम के साथ नज़र आकर सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस ने अपनी फीलिंग्स बयां की हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क, Ram Teri Ganga Maili fame Mandakini released Maa O Maa music video with son Raabil Thakur : राम तेरी गंगा मैली ( Ram Teri Ganga Maili) फेम एक्ट्रेस मंदाकिनी एक नए प्रोजेक्ट के साथ शोबिज में वापसी कर रही हैं। मंदाकिनी ने अपने बेटे राबिल ठाकुर ( Raabil Thakur) के साथ मां ओ मां नाम के नए संगीत वीडियो में एक्टिंग की है।  गाने का फर्स्ट-लुक पोस्टर 23 जून को जारी किया गया था, वहीं  गाने का प्रोमो 15 अगस्त को जारी किया गया था। मां ओ मां के लॉन्च इवेंट के दौरान, मंदाकिनी ने अपने बेटे के साथ इस गाने को शूट करने में खुशी जताई थी। 

मंदाकिनी की म्यूजिक वीडियो के साथ वापसी 
मंदाकिनी 80 के दशक के सबसे पॉप्युलर चेहरों में शुमार की जाती रही हैं। उनके फैंस लंबे समय से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे। उन्हें आखिरी बार 1996 में फिल्म ज़ोरदार में देखा गया था। लगभग दो दशकों के बाद, एक्ट्रेस अपने बेटे राबिल  ठाकुर के साथ म्यूज़िक वीडियो मां ओ मां के जरिए में शोबिज में लौट रही हैं।

मंदाकिनी ने गाने को बताया दिल के करीब
संगीत वीडियो के लॉन्च पर बोलते हुए, मंदाकिनी ने कहा, "मैं बेहद उत्साहित हूं कि मेरा एक पसंदीदा गीत मां ओ मां (Maa O Maa)  आउट हो रहा है। जब आप इसे सुनेंगे तो आप सभी को यह गाना पसंद आएगा। जब साजन अग्रवाल ने मुझे इसमें पेश किया तो मुझे बहुत अच्छा लगा। इस गीत के बोल अच्छे हैं और ऋषभ गिरी ने इसे बहुत अच्छे तरीके  से गाया है। मैं गाना सुन कर अपने आंसू नहीं रोक पा रही थी। यह एक बहुत ही इमोशनल सांग है। और सबसे बड़ी बात यह है कि, मुझे इस गाने के लिए अपने बेटे राबिल के साथ काम करने का मौका मिला।"

दे्खें मां- बेटे की जुगलबंदी- 

 

गाने की स्टार कास्ट
मंदाकिनी और उनके बेटे रब्बल ठाकुर अभिनीत, माँ ओ माँ साजन अग्रवाल द्वारा निर्देशित है। उन्होंने ने ही गाने के बोल भी लिखे हैं। इसमें  बबली हक ( Babli Haque) और मीरा ने संगीत दिया, वहीं ऋषभ गिरी ने इस गीत में अपनी आवाज़ दी है।  

ये भी पढ़ें
कपिल शर्मा का न्यू लुक देख चौंके फैन्स, पर इस हरकत के कारण हुए ट्रोल, एक बोला- रणवीर की सस्ती कॉपी

70 के दशक की 6 एक्ट्रेस की दर्दनाक कहानी, 2 की पति ने की खूब पिटाई, 1 की बर्बादी जान उड़ जाएंगे होश

अरबपति बिजनेसमैन की पोती है चिरंजीवी की बहू, फैमिली में हैं इतने मेंबर्स, कौन क्या करता है जानें

कौन हैं बिना मर्द सुहागन बनने वाली कनिष्का सोनी? सिंदूर-मंगलसूत्र में दिखीं तो सवालों में घिर गईं

लाल सिंह चड्ढा-रक्षा बंधन का निकला दम, साउथ की इन दो छोटी फिल्मों फिर लूट लिया बॉक्स ऑफिस

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Nupur Sanon-Stebin Ben Reception: सितारों से सजी महफिल, 7 PHOTOS में देखें कौन-कौन पहुंचा
2026 में इन 7 डायरेक्टर्स की फिल्में फोड़ेगी BO, चौथे नंबर वाले की मूवी का सबको इंतजार