Ranveer Singh ने जिम में बहाया पसीना, बॉडी देखकर फैंस बोले OMG

Published : Nov 08, 2021, 10:52 AM ISTUpdated : Nov 08, 2021, 11:23 AM IST
Ranveer Singh ने जिम में बहाया पसीना, बॉडी देखकर फैंस बोले OMG

सार

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer singh) हमेशा से ही अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनका हर स्टाइल देखते ही देखते फैंस के बीच वायरल हो जाता है। रणवीर एक बार से अपने फिटनेस लुक से फैंस को इंप्रेश करने में कामयाब रहे हैं। 

मुंबई. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड के सबसे कूल एक्टर में शुमार हैं। उन्होंने केवल अपने शानदार लुक या एक्टिंग से ही नहीं लोगों का दिल जीता है, बल्कि ग्लैमर इंडस्ट्री में एक फिटनेस आइकन के रूप में भी अलग पहचान बनाई है। 'सिंबा' हीरो जब सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते हैं तो उनके चाहने वाले दीवाने हो जाते हैं। उनका हर स्टाइल उनके फैंस पर गहरा छाप छोड़ता है। 'मस्तानी' के 'बाजीराव' ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर मोटिवेशनल पोस्ट डाला, जो उनके फैंस के लिए प्रेरणा देने का काम कर रही है।

बाइसेप्स दिखाते हुए रणवीर आए नजर

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर जिम की दो तस्वीर शेयर की। जिसमें वो हार्ड एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। 'गली बॉय' एक्टर ने काले रंग की ट्रैक पैंट के साथ ग्रे कलर का बनियान पहन रखा है। इसके साथ ही उन्होंने बढ़े हुए बाल की पोनी टेल बनाई है। दाढ़ी उनके लुक को और भी फ्लॉन्ट कर रही है। एक्टर ने अपने बाइसेप्स को दिखाते हुए कैप्शन में लिखा है, 'शटअप,#grind #mondaymotivation"।

रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में आएंगे नजर

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो कई फिल्में पाइपलाइन में है। बहुप्रतीक्षित कबीर खान निर्देशित ’83 की रिलीज़ के लिए तैयारी कर रहे हैं।यह फिल्म कपिल देव के जीवन पर बनी है। '83' में रणवीर के साथ उनकी पत्नी यानी दीपिका पादुकोण भी एक बार फिर स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसके अलावा, रणवीर आलिया भट्ट के साथ करण जौहर की अपकमिंग प्रोजेक्ट 'रॉकी' और 'रानी की प्रेम कहानी' पर भी काम कर रहे हैं।  एक्टर को हाल ही में अक्षय कुमार अभिनीत सूर्यवंशी में एक कैमियो करते देखा गया है।

और पढ़ें:

Shah Rukh Khan के लिए चुनौती बने Ranveer और Ranbir kapoor, फ्लॉप होने की बड़ी वजह आई सामने

तो क्या इसलिए रणवीर सिंह से घबरा गया साउथ का ये सुपरस्टार, रातोंरात बदला अपना फैसला, उठाया ऐसा कदम

Ranveer singh ने 6 पैक एब्स की फोटो डाल चौंकाया, फैन्स ने पूछा- अब किसकी तैयारी है

PREV

Recommended Stories

Dhurandhar 2 का रणवीर सिंह ने खोला राज? दानिश पंडोर के किरदार से उठाया पर्दा
क्या Kangana Ranaut ने बनारस को किया गंदा? मणिकर्णिका ने दी सफाई