
मुंबई। एक्टर रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ को 92वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) में अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म वर्ग में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के तौर पर चुना गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) ने शनिवार को इसकी घोषणा की। फिल्म को इस साल फरवरी में पूरे देश में व्यावसायिक तौर पर रिलीज किया गया था। फिल्म में आलिया भट्ट, विजय राज, कल्कि कोचलिन, सिद्धांत चतुर्वेदी, विजय वर्मा और अमृता सुभाष ने काम किया है।
27 फिल्मों की दौड़ में मारी बाजी :
एफएफआई के महासचिव सुपर्ण सेन के मुताबिक, फिल्म ‘गली बॉय’ इस साल भारत की आधिकारिक प्रविष्टि होगी। इस साल करीब 27 फिल्में दौड़ में थीं लेकिन सर्वसम्मति से ‘गली बॉय’ को ही चुना गया है। जानी-मानी एक्ट्रेस एवं फिल्मकार अपर्णा सेन इस साल की चयन समिति की अध्यक्ष थीं।
बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में हुआ था प्रीमियर :
‘गली बॉय’ का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है। इसमें रणवीर सिंह ने एक उभरते हुए रैपर की भूमिका निभाई है। इस साल ‘बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर किया गया था।
ऐसी है गली ब्वॉय की कहानी :
गली ब्वॉय' की कहानी एक ऐसे लड़के के बारे में है, जो धारावी की तंग गलियों में बनीं झुग्गी-बस्ती में पला बढ़ा है और बड़ा होकर चर्चित रैपर बन जाता है। कहा जाता है कि यह रियल लाइफ रैपर डिवाइन और नैजी की कहानी है, लेकिन जोया अख्तर का कहना है कि फिल्म की कहानी किसी से प्रभावित नहीं है। खास बात ये है कि फिल्म में रणवीर को रैप गाने का तरीका खुद डिवाइन ने ही सिखाया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।