
एंटरटेनमेंट डेस्क. हमेशा अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले रणवीर सिंह जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाले एडवेंचर रियलिटी शो 'रणवीर वर्सेस वाइल्ड' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ बेयर ग्रिल्स भी होंगे। हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है जिसे देखकर फैंस एक बार फिर से रणवीर के दीवाने हो रहे हैं। दरअसल, शो के नए प्रोमों में रणवीर एक बग यानी कि कीड़ा खाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्हें ऐसा करते देख उनके फैंस उनकी क्रेजीनेस की तारीफ कर रहे हैं और उनका सपोर्ट भी कर रहे हैं। बता दें कि यह शो 8 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।
वाइल्ड लाइफ के लिए तैयार हैं रणवीर
इस प्रोमो की शुरुआत एक रेस्टोरेंट से होती है जहां रणवीर के सामने प्लेट पर एक कीड़ा परोसा जाता है। रणवीर पहले तो इस कीड़े को देखकर चौंकते हैं और फिर कुछ देर बार मजबूरी में इसे खा जाते हैं। इसके बाद लिखा आता है कि रणवीर वाइल्ड लाइफ के लिए तैयार हैं। इसके बाद शो के कुछ सीन दिखाए जाते है जहां रणवीर कीड़े खाते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान बैकग्राउंड में रणवीर की आवाज सुनाई देती है जो कह रही है, 'दिल डरेगा नहीं, करेगा।'
6 घंटे में 10 लाख लोगों ने देखा
इस प्रोमों को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा, 'मेन्यू में क्या है? आप ही बताओ। आप ही तय कीजिए कि रणवीर कहां जाएगा, कहां सोएगा और सब कुछ।' वहीं उनकी इस पोस्ट पर कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए उनकी तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, 'अलग ही गबरू हो जनाब आप। कुछ भी कैसे कर लेते हो? हैट्स ऑफ टू यू हैट्स ऑफ।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'यह रणवीर वर्सेस वाइल्ड नहीं । ये तो वाइल्ड वर्सेस वाइल्ड है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हमेशा ऐसी ही बहादुर बने रहिए। आपको देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।' इस वीडियो को 6 घंटे में 10 लाख लोगों ने देखा और डेढ़ लाख लोगों ने इसे लाइक किया।
एक्शन, ह्यूमर और इमोशंस से भरपूर है यह शो- रणवीर
हाल ही में शो के बारे में बात करते हुए रणवीर ने कहा था कि यह शो एक्शन, ह्यूमर, इमोशंस और सस्पेंस से भरपूर है। और इसकी सबसे खास बात यह है कि ऑडियंस इस शो से अलग ही अंदाज में जुड़ती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर जल्द ही फिल्म 'सर्कस' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। इसके अलावा वे 'कॉफी विद करण सीजन 7' को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं, जहां वे इस सीजन के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट के साथ नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें...
Koffee with Karan 7: शो पर इस सीजन में नजर नहीं आएंगे तीनों खान, करण ने बताई न बुला पाने की वजह
करण जौहर से 'कॉफी विद करण' का आइडिया सुन पिता ने कहा था- 'तू क्या इन दो औरतों जैसा बनना चाहता है'
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।