
मुंबई. ये तो सभी जानते हैं कि गुजरे जमाने की एक्ट्रेस रेखा (Rekha) अपने लव-अफेयर के लिए अभी भी जानी जाती है। इंडस्ट्री में उनका नाम कईयों के साथ जुड़ा। इन्हीं में से एक रहे विनोद मेहरा (Vinod Mehra)। विनोद अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन सालों बाद उनकी पत्नी किरण मेहरा ने अपने पति और रेखा के अफेयर को लेकर कई सारे खुलासे एक इंटरव्यू के दौरान किए। ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान किरण से उनके पति की अन्य के साथ रिलेशनशिप को लेकर कई सारी बातें पूछी। उन्होंने रेखा के सवाल पर जवाब देते हुए कहा- मेरे पति की जिंदगी में जो शख्स आखिरी वक्त तक रहा वो रेखा थी। वो हमारी फैमिली मेंबर की तरह थी। वो एक बेहतरीन इंसान है और प्यारी है। हालांकि, उन्होंने हमारी शादी अटैंड नहीं की थी। अगर मैं आज भी उनसे मिलती हूं तो उन्हें कसकर गले लगाना नहीं भूलती। मैं उनकी मां और बहनों के बारे में भी जानती हूं।
ऐसे हुई थी किरण की विनोद मेहरा से शादी
किरण मेहरा ने अपनी शादी को लेकर कहा- वो मुझसे 20 साल बड़े थे। मैं अपने घर में सबसे छोटी थी और विनोद से शादी करना चाहती थी। लेकिन मेरे पिता इस बात के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। उन्होंने हमारी शादी न हो इसके लिए सबकुछ किया। उन्होंने मुझे इस शादी से बचाने के लिए इंडिया से बाहर ले जाने तक का इंतजाम कर लिया था। फ्लाइट के टिकट तक बुक करवा दिए थे, लेकिन कहते है ना जोड़ियां तो ऊपर वाला ही बनाता है और ऐसा ही हुआ। हमने 1988 में शादी की थी। बता दें कि 1990 में विनोद मेहरा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
पति ने खुद बताया था सबकुछ
इस बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया विनोद मेहरा की जिंदगी में आई औरतों के बारे में तो इस पर भी किरण ने कहा कि उन्होंने मेरे बिना पूछे ही अपने बारे में सबकुछ बता दिया था। उन्होंने कहा कि वे सारे लोग उनके जीवन का हिस्सा थे लेकिन वो अब मेरे साथ रहना चाहते हैं। इसके बाद मैंने उनसे कोई सवाल नहीं पूछा। मैं उनकी निजता का सम्मान करती हूं। जब कोई अपने बारे में सबकुछ खुद ही बता रहा है तो क्यों उसकी तह में जाना है।
सास ने दी थी गालियां
कहा जाता है कि रेखा ने विनोद मेहरा से शादी की थी। वे अपने ससुराल भी गई थी लेकिन उनकी सास ने उन्हें मारने के लिए चप्पल निकाल ली थी और गालियां भी दी थी। रेखा ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे। उनकी लाइफ पर राइटर यासीर उस्मान ने किताब लिखी है, जिसका नाम रेखा : एन अनटोल्ड स्टोरी। इस किताब में रेखा की लाइफ से जुड़े कई किस्से पढ़ने को मिलते हैं। रेखा के हवाले से किताब में लिखा है कि जब विनोद मेहरा से शादी करके वे उनके घर गई थीं तो सास ने उन्हें घर के अंदर तक नहीं आने दिया था। सास ने उनका स्वागत चप्पल और गालियों से किया था। ये सब देखकर रेखा बेहद दुखी हो गई थीं और विनोद ने उन्हें अपने घर से जाने को कह दिया था। किताब में विस्तार से लिखा है कि जब कोलकाता में शादी करने के बाद रेखा, विनोद मेहरा के घर आईं तो विनोद की मां कमला मेहरा ने गुस्से में आकर रेखा को मारने के लिए अपनी चप्पल निकाल ली थी। जैसे ही रेखा अपनी सास के पैर छूने झुकी थी तो सास ने उन्हें धक्का मारकर दूर हटा दिया था।
Roundup 2021: साउथ के इस सुपरस्टार की फिल्म का रहा जलवा, Salman Khan-Akshay Kumar को भी पछाड़ा
पाई-पाई को मोहताज हुए Mahabharat के 'भीम', गुजारा करने तक नहीं है पैसे, सुनाई अपनी दुख भरी दास्तां
होने वाली बहू Alia Bhatt संग तो Neetu Singh ने मनाया क्रिसमस लेकिन अपनी फैमिली के जश्न से रही गायब
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।