नहीं रहे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक शिवमोग्गा सुब्बन्ना, दिल का दौरा पड़ने से निधन

Published : Aug 12, 2022, 12:51 PM ISTUpdated : Aug 12, 2022, 12:55 PM IST
नहीं रहे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक शिवमोग्गा सुब्बन्ना, दिल का दौरा पड़ने से निधन

सार

वकालत छोड़कर संगीत की दुनिया में उतरकर बड़ा नाम कमाने वाले एवं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रहे कन्नड़ गायक शिवमोग्गा सुब्बन्ना का निधन हो गया है। उनके निधन से पूरा संगीत जगत शोक में डूबा है।

एंटरटेनमेंट न्यूज. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रहे मशहूर कन्नड़ गायक शिवमोग्गा सुब्बन्ना (Shivamogga Subanna) ने गुरुवार देर रात आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुब्बन्ना का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। वे बेंगलुरू के एक अस्पताल में भर्ती थे। 83 वर्षीय सुब्बन्ना के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। उनकी बेटी एस. भाग्यश्री द हिंदू कर्नाटक की रेजिडेंट एडिटर है।

डॉक्टरेट की उपाधि भी प्राप्त की
बता दें कि सुब्बन्ना पहले ऐसे कन्नड़ गायक थे, जिन्हें पार्श्व गायन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था। उन्हें 1978 में फिल्म ‘काडू कुडुरे’ में उनके गाए गीत ‘काडू कुडुरे ओडी बानडिट्टा’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था। राष्ट्रीय पुरस्कार के अलावा उन्हें 2006 में कन्नड़ कंपू पुरस्कार दिया गया, कुवेंपु विश्विविद्यालय से उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि भी प्राप्त है।

दूरदर्शन में भी सिंगर रहे
शिवमोग्गा को सुगम संगीत के लिए जाना जाता था। इस जोनर में कन्नड़ कविता को संगीत से सजाया जाता है। उन्होंने कन्नड़ के फेमस कवि कुवेम्पु और डीआर बेंद्रे की कविताओं को गाया है। शिवमोगा सुब्बन्ना ने ज्ञानपीठ अवॉर्ड विजेताओं की कविताओं को संगीत दिया और अपने अंदाज में लोगों तक पहुंचाया। इसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी दिए गए थे। इसके साथ ही शिवमोग्गा प्रसार भारती के आकाशवाणी और दूरदर्शन में भी सिंगर रहे हैं।

वकालत छोड़कर संगीत की दुनिया में आए थे 
कम ही लोग जानते हैं कि सुब्बन्ना ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत बतौर वकील की थी लेकिन संगीत के प्रति उनके लगाव ने उन्हें वकालत छोड़ संगीत की दुनिया में आने पर मजबूर कर दिया। संगीत की दुनिया में आते ही सुब्बन्ना ने बहुत ही कम समय में अपने लिए एक अलग जगह बना ली। 

संगीत जगत में छाया मातम
कन्नड़ गायक सुब्बन्ना के निधन से पूरा संगीत जगत शोक में डूब गया है। गौरतलब है कि बीते छह महीनों से संगीत जगत की कई बड़ी हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इनमें स्वर कोकिला लता मंगेशकर, सिंगर केके, भूपेंद्र और पंजाबी सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला जैसे कई बड़े कलाकारों के नाम शामिल हैं। 

और पढ़ें...

'ब्रह्मास्त्र' में वानअस्त्र बनकर आग से खेलते नजर आएंगे शाहरुख खान, सामने आया लुक

21 साल पहले भी आमिर खान ने लिया था 4 साल का ब्रेक, वापस आकर दी थी यह फ्लॉप फिल्म

बॉलीवुड ब्रीफ: विजय को डेट करने पर क्या बोलीं रश्मिका, इस सीरीज से डेब्यू करेंगे शाहरुख खान के बेटे आर्यन

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar Box Office: 1300 CR से बस इतनी दूर, रणवीर सिंह ने 38 वें दिन पुष्पा 2 को दी पटकनी
6 PHOTO में देखें कृति सेनन की बहन की क्रिश्चियन वेडिंग, दूल्हा-दुल्हन ने किया Kiss