
एंटरटेनमेंट डेस्क. सोशल मीडिया पर बायकॉट कैंपेन्स का खामियाजा अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर 'रक्षा बंधन' (Raksha Bandhan) को उठाना पड़ा है। फिल्म ने पहले दिन एस्टीमेटेड 7.5-8 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। यह इस साल आईं अक्षय कुमार की बाकी दो फिल्मों 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'बच्चन पांडे' के मुकाबले भी बेहद धीमी शुरुआत है। खास बात यह है कि 'रक्षा बंधन के साथ रिलीज हुई 'लाल सिंह चड्ढा' भी पहले दिन की कमाई के मामले पर इस पर भारी पड़ी है।
'लाल सिंह चड्ढा' ने इतना कलेक्शन किया
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'लाल सिंह चड्ढा' ने पहले दिन करीब 10-11 करोड़ रुपए कमाए हैं, जो कि 'रक्षा बंधन' के मुकाबले लगभग 3 करोड़ ज्यादा है। हालांकि, हॉलिडे रिलीज के नाते इसकी ओपनिंग को भी धीमा माना जा रहा है।
गुजरात में 'रक्षा बंधन' को बेहतर रिस्पॉन्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, आनंद एल राय के निर्देशन में बनी 'रक्षा बंधन' को गुजरात से जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है, जबकि मुंबई, पुणे, कोलकाता और साउथ इंडियन टेरेटरीज से इसे फीकी प्रतिक्रिया मिली है।
अक्षय कुमार की पांच साल की तीसरी सबसे धीमी ओपनर
अगर अक्षय कुमार का पांच साल का इतिहास देखें तो इस दौरान उनकी 14 फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर आई हैं और 'रक्षा बंधन' तीसरी सबसे धीमी शुरुआत करने वाली फिल्म है। यह है अक्षय का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड:-
| क्र. | फिल्म | रिलीज डेट | पहले दिन का कलेक्शन (करोड़ रुपए में) | लाइफटाइम कलेक्शन (करोड़ रुपए में) | बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट |
| 1 | सम्राट पृथ्वीराज | 3 जून 2022 | 10.70 | 68.05 | डिजास्टर |
| 2 | बच्चन पांडे | 18 मार्च 2022 | 13.25 | 49.98 | फ्लॉप |
| 3 | सूर्यवंशी | 5 नवम्बर 2021 | 26.29 | 196 | सुपर हिट |
| 4 | बेलबॉटम | 19 अगस्त 2021 | 2.75 | 30.63 | डिजास्टर |
| 5 | गुड न्यूज | 27 दिसंबर 2019 | 17.56 | 205.14 | सुपरहिट |
| 6 | हाउसफुल 4 | 25 अक्टूबर 2019 | 16.50 | 194.60 | हिट |
| 7 | मिशन मंगल | 15 अगस्त 2019 | 29.16 | 202.98 | सुपरहिट |
| 8 | केसरी | 21 मार्च 2019 | 21.06 | 154.41 | हिट |
| 9 | 2.0 | 29 नवम्बर 2018 | 20.25 | 189.5 | सुपरहिट |
| 10 | गोल्ड | 15 अगस्त 2018 | 25.25 | 104.72 | एवरेज |
| 11 | पैडमैन | 9 फ़रवरी 2018 | 10.26 | 81.82 | एवरेज |
| 12 | टॉयलेट एक प्रेम कथा | 11 अगस्त 2017 | 13.10 | 134.22 | सेमी हिट |
| 13 | नाम शबाना | 31 मार्च 2017 | 5.12 | 36.76 | एवरेज |
| 14 | जॉली एलएलबी 2 | 10 फ़रवरी 2017 | 13.2 | 117 | सेमी हिट |
'रक्षा बंधन' का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। फिल्म में भूमि पेडणेकर, सादिया खतीब, दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत, सहजमीन कौर, सीमा पाहवा और नीरज सूद की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
और पढ़ें...
राजू श्रीवास्तव की ताजा HEALTH UPDATE: कॉमेडियन 23 घंटे से वेंटिलेटर पर, अब तक नहीं आया होश
Box Office पर Laal Singh Chaddha का बुरा हाल, जानिए आमिर खान की फिल्म की पहले दिन की कमाई
मोनालिसा ने शॉर्ट टॉप में समंदर किनारे दिए ऐसे पोज कि लोग बोल उठे- पोर्न स्टार लग रही हो
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।