
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने साल 2021 के अंतिम दिन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर अपने दर्द को साझा किया। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अदाकार खुद को सोशल मीडिया से दूर रखी हुई थी। हालांकि अब उनकी जिंदगी वापस पटरी पर लौटने लगी है। रिया ने खुद बताया कि वो पहले से ज्यादा मजबूत हुई हैं। वो खुद को प्रोफेशनल लाइफ में बिजी रखी हुई हैं। Year End पर रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए साल 2021 के बारे में बताया और साल 2022 का स्वागत किया। इनके पोस्ट में लोगों के लिए एक मैसेज भी है।
रिया ने खुद की हंसते हुए तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आप मुझे मुस्कुराते और हंसते हुए देखें, यहां पहुंचना आसान नहीं था। इलाज से भरा साल, दर्द से भरा साल। लेकिन यहां मैं मुस्कुरा रही हूं और आपको देख रहा हूं 2021- क्योंकि वास्तव में जो आपको नहीं तोड़ता वह आपको मजबूत बनाता है..! अपने प्रियजनों के साथ एक शानदार न्यू ईयर इव, 2022 हम सभी के लिए दयालु हो। प्यार और रोशनी।' अदाकारा के पोस्ट पर फैंस रिएक्शन देते हुए कहा कि आप हंसती रहें, आने वाला साल अच्छा होगा।
एक महीने तक जेल में रही थी रिया
साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत मौत के बाद ड्रग्स केस मामले में रिया चक्रवर्ती करीब एक महीने तक जेल में रहीं।हालांकि अब वो बरी हो चुकी हैं। लेकिन आज भी कई लोगों की नजरों में वो सुशांत सिंह राजपूत की गुनाहगार हैं। रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई, 1992 को बंगलूरू में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2009 में छोटे पर्दे के एमटीवी रियलिटी शो टीवीएस स्कूटी Teen Diva से की थी।
'मेरे डैड की मारुती' मूवी से बॉलीवुड में की थी डेब्यू
इसके बाद रिया ने 'बैंड बाजा बारात' के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। ये वही फिल्म है जिसमें अनुष्का शर्मा नजर आईं थीं। रिया आयुष्मान खुराना के साथ म्यूजिक एलबम 'ओए हीरिये' में भी नजर आ चुकी हैं। रिया ने बॉलीवुड में फिल्म 'मेरे डैड की मारुती' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
और पढ़ें:
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।