
एंटरटेनमेंट डेस्क. ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की 70वीं डेथ एनिवर्सरी पर उनकी पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor) ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद किया है और इमोशनल पोस्ट साझा की है। नीतू कपूर ने जहां ऋषि के साथ वाली अनसीन कपल फोटो साझा की है तो वहीं, रिद्धिमा ने भी अपने पापा की सिंगल फोटो साझा कर भावुक नोट लिखा है। हालांकि, ऋषि की बहू यानी आलिया भट्ट की ओर से कोई सोशल मीडिया पोस्ट दिखाई नहीं दी।
नीतू ने हार्ट इमोजी के साथ बस दो शब्द लिखे
नीतू कपूर ने ऋषि के साथ अपनी अनसीन कपल फोटो साझा करते हुए लिखा है, "हैप्पी बर्थडे।" इसके साथ उन्होंने दिल की इमोजी शेयर की।
वहीं, रिद्धिमा ने इंस्टा स्टोरी पर ऋषि की फोटो साझा करते हुए लिखा है, "हमें आपकी बहुत याद आती है। खासकर आज। लेकिन आज ख़ुशी के साथ, हमारी आँखोंन में आंसू नहीं हैं।" रिद्धिमा ने इसके आगे व्हाइट हार्ट इमोजी साझा करते हुए लिखा है, "लव यू पापा।"
रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की
रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर भी ऋषि कपूर की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो साझा की है, जिस पर माला चढ़ी हुई है। तस्वीर में रिद्धिमा और रणबीर के प्रतिबिम्ब भी दिखाई दे रहे हैं। इसे पोस्ट करते हुए रिद्धिमा ने लिखा है, "आपके प्रतिबिम्ब में हम रहते हैं और प्यार करते हैं। हैप्पी बर्थडे पापा।"
अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई थीं रिद्धिमा
20 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का निधन हो गया था। वे कैंसर से जूझ रहे थे और मुंबई के एच. एन. रिलायंस हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। चूंकि उस वक्त देश में कोरोना महामारी फैली हुई थी और लॉकडाउन लगा हुआ था। ऐसे में ऋषि की बेटी रिद्धिमा अपने ससुराल दिल्ली से मुंबई नहीं आ सकी थीं। फ्लाइट बंद होने के कारण उन्हें विशेष अनुमति के साथ दिल्ली से मुंबई के बीच का 1400 किमी. का सफ़र सड़क मार्ग से तय करना पड़ा था, जिसके चलते अंतिम संस्कार में उनका पहुंच पाना संभव नहीं था। अंतिम संस्कार में मौजूद आलिया भट्ट ने वीडियो कॉल के माध्यम से रिद्धिमा को ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन कराए थे।
और पढ़ें...
दाऊद इब्राहिम से दो बार मिले थे ऋषि कपूर, खास वजह से अंडरवर्ल्ड डॉन को पसंद थी उनकी एक फिल्म
'महेश भट्ट का असली नाम असलम है', फिल्ममेकर के धर्म को लेकर कंगना रनोट ने किया बड़ा दावा
महामारी में बेरोजगार हो गए थे शाहरुख़ खान! सिर्फ पत्नी गौरी को कमाते देख CA ने SRK को दी थी यह सलाह
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।