ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हुईं पत्नी-बेटी, रिद्धिमा ने भावुक पोस्ट में लिखा- I LOVE YOU PAPA

4 सितम्बर 1952 को मुंबई में जन्मे ऋषि कपूर  20 अप्रैल 2020 को दुनिया को अलविदा कह गए। उनके परिवार को उनकी कमी हमेशा खलती है। ऋषि कपूर का आज (4 सितम्बर, रविवार) को उनके निधन के बाद दूसरा जन्मदिन है, जिस पर उन्हें याद कर उनका परिवार भावुक हो गया है।

Gagan Gurjar | Published : Sep 4, 2022 1:09 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की 70वीं डेथ एनिवर्सरी पर उनकी पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor) ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद किया है और इमोशनल पोस्ट साझा की है। नीतू कपूर ने जहां ऋषि के साथ वाली अनसीन कपल फोटो साझा की है तो वहीं, रिद्धिमा ने भी अपने पापा की सिंगल फोटो साझा कर भावुक नोट लिखा है। हालांकि, ऋषि की बहू यानी आलिया भट्ट की ओर से कोई सोशल मीडिया पोस्ट दिखाई नहीं दी।

नीतू ने हार्ट इमोजी के साथ बस दो शब्द लिखे

Latest Videos

नीतू कपूर ने ऋषि के साथ अपनी अनसीन कपल फोटो साझा करते हुए लिखा है, "हैप्पी बर्थडे।" इसके साथ उन्होंने दिल की इमोजी शेयर की।

वहीं, रिद्धिमा ने इंस्टा स्टोरी पर ऋषि की फोटो साझा करते हुए लिखा है, "हमें आपकी बहुत याद आती है। खासकर आज। लेकिन आज ख़ुशी के साथ, हमारी आँखोंन में आंसू नहीं हैं।" रिद्धिमा ने इसके आगे व्हाइट हार्ट इमोजी साझा करते हुए लिखा है, "लव यू पापा।"

रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की 

रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर भी ऋषि कपूर की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो साझा की है, जिस पर माला चढ़ी हुई है। तस्वीर में रिद्धिमा और रणबीर के प्रतिबिम्ब भी दिखाई दे रहे हैं। इसे पोस्ट करते हुए रिद्धिमा ने लिखा है, "आपके प्रतिबिम्ब में हम रहते हैं और प्यार करते हैं। हैप्पी बर्थडे पापा।"

अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई थीं रिद्धिमा

20 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का निधन हो गया था। वे कैंसर से जूझ रहे थे और मुंबई के एच. एन. रिलायंस हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। चूंकि उस वक्त देश में कोरोना महामारी फैली हुई थी और लॉकडाउन लगा हुआ था। ऐसे में ऋषि की बेटी रिद्धिमा अपने ससुराल दिल्ली से मुंबई नहीं आ सकी थीं। फ्लाइट बंद होने के कारण उन्हें विशेष अनुमति के साथ दिल्ली से मुंबई के बीच का 1400 किमी. का सफ़र सड़क मार्ग से तय करना पड़ा था, जिसके चलते अंतिम संस्कार में उनका पहुंच पाना संभव नहीं था। अंतिम संस्कार में मौजूद आलिया भट्ट ने वीडियो कॉल के माध्यम से रिद्धिमा को ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन कराए थे।

और पढ़ें...

दाऊद इब्राहिम से दो बार मिले थे ऋषि कपूर, खास वजह से अंडरवर्ल्ड डॉन को पसंद थी उनकी एक फिल्म

'महेश भट्ट का असली नाम असलम है', फिल्ममेकर के धर्म को लेकर कंगना रनोट ने किया बड़ा दावा

क्या अमिताभ ने 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर दी थी करन जौहर को चेतावनी? कहा था- पैसे बर्बाद मत करो, यह डिजास्टर होगी

महामारी में बेरोजगार हो गए थे शाहरुख़ खान! सिर्फ पत्नी गौरी को कमाते देख CA ने SRK को दी थी यह सलाह

 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

नवादा में क्यों दलितों पर टूटा दंबंगों का कहर, स्वाहा हो गए 80 से ज्यादा घर । Bihar Nawada News
OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया