
एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्टर विद्युत जामवाल लंबे वक्त से फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी को डेट कर रहे हैं। अब सुनने में आ रहा है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। बता दें कि यह कपल अपनी इंगेजमेंट के बाद से ही सुर्खियों में हैं और अब खबर है कि दोनों इसी महीने लंदन में शादी कर सकते हैं। इसके लिए नंदिता पहले ही लंदन पहुंच चुकी हैं। ऐसा कहा जा रहा है विद्युत भी बहुत जल्द लंदन रवाना होने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में तो यहां तक कहा जा रहा है कि दोनों पहले ही शादी कर चुके हैं और उनके दोस्तों ने अभी तक ये बात छिपाकर रखी है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो खुद कपल ही बता सकता है।
इंगेजमेंट अनाउंसमेंट जैसा दे सकते हैं सरप्राइज
इससे पहले कपल ने सितंबर 2021 में ताजमहल के सामने वाली एक तस्वीर शेयर कर अपनी सगाई की घोषणा की थी। उम्मीद की जा रही है कि यह कपल शादी को लेकर भी अपने फैंस को इसी तरह का सरप्राइज दे सकता है। वैसे दोनों बीते काफी वक्त से साथ घूमते हुए देखे जा रहे हैं। दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी ट्रिप की तस्वीरें भी शेयर करते हैं। बता दें कि नंदिता की यह दूसरी शादी होगी। उनकी पहली शादी करिश्मा कपू के पूर्व पति संजय कपूर के साथ हुई थी। हालांकि यह शादी कुछ समय ही चली थी और 2003 में दोनों का तलाक हो गया है।
जल्द 'शेर सिंह राणा' पर जुटेंगे विद्युत
वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्युत जामवाल की फिल्म 'खुदा हाफिज 2' हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। अब विद्युत जल्द ही अपनी आने वाली फिल्में 'आईबी71' और 'शेर सिंह राणा' की शूटिंग पर जुटेंगे। इन दिनों तो वे खुदा हाफिज 2 के पोस्ट रिलीज प्रमोशन पर ही जुटे हैं।
और पढ़ें...
क्या आपने देखीं शाहिद कपूर की लेटेस्ट फैमिली पिक्चर्स, क्यूट जैन और मीशा से नजरें नहीं हटा पाएंगे
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।