
मुंबई। क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बेस्ड रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 83 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। लोग ट्रेलर देख फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग ट्रेलर से जुड़े इंटरेस्टिंग किस्से और फोटोज शेयर कर रहे हैं। इसी बीच, ट्रेलर में दिखाए गए एक सीन की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इस सीन में टीम इंडिया के मैच जीतने की खुशी में एक बच्चा बेहद खुश नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि ये बच्चा कोई और नहीं बल्कि सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) हैं।
दरसअल, ट्रेलर में एक सीन है जहां टीम इंडिया के मैच जीतने के बाद लोग खुशियां मना रहे हैं। भारत की ऐतिहासिक जीत पर लोग झूम रहे हैं, हर तरफ आतिशबाजी हो रही है। इसी दौरान घुंघराले बालों में एक बच्चा नजर आता है, जो एक शख्स के कंधे पर बैठकर खुशी से झूम रहा है। चूंकि इस बच्चे के बाल घुंघराले हैं, इसलिए लोग इसे सचिन तेंडुलकर मान रहे हैं। बता दें कि जब टीम इंडिया ने 1983 में भारत का पहला वर्ल्ड कप मैच जीता था, उस वक्त सचिन तेंदुलकर की उम्र महज 9 साल थी, लेकिन वो तब क्रिकेट के बहुत बड़े दीवाने थे। क्रिकेट के लिए उनका जुनून 83 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद और बढ़ गया था।
24 दिसंबर को रिलीज होगी 83 :
इस बच्चे को देख फैंस स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं। उनका कहना है कि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की झलक 83 के ट्रेलर में दिखी है। वैसे, ट्रेलर में दिखा ये बच्चा सचिन तेंदुलकर है या कोई और ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। बता दें कि 83 फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, कपिल देव यानी रणवीर सिंह की पत्नी रोमी देव का किरदार निभा रही हैं। इसमें ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, पंकज त्रिपाठी, हार्डी सांधु, निशांत दहिया, ऐमी विर्क, साहिल खट्टर, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा और आर बद्री भी काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें -
83 Movie: Kapil Dev से Ravi Shastri तक, जानें World Cup पर बनी इस फिल्म में किसने निभाया किसका किरदार
नियोन टी-शर्ट और गॉगल लगाए गुस्से में दिखे Salman Khan तो हाथ में बोतल लिए यहां नजर आई Sara Ali Khan
जब Amitabh Bachchan के पैर पकड़ रोने लगी थी Kareena Kapoor, मांग रही थी इस बात को लेकर भीख
शादी के बंधन में बंधा Kundali Bhagya का एक्टर, फेरे लेते ही चूमा नई नवेली दुल्हन का माथा, PHOTOS
खेल रहा था Kareena Kapoor का बेटा तो सामने आ गया 1 लड़का और बिगड़ गया Taimur का मूड, ये भी दिखे
Ram Balram @ 41: जब पति की हरकतों को देख आपा खो बैठी Jaya Bachchan ने जड़ दिया था Rekha को थप्पड़
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।