सलमान खान ने अपने जीजा को दिखाया बाहर का रास्ता, इस वजह से कहा- बेहतर होगा मेरी फिल्म छोड़ दो

Published : May 24, 2022, 12:43 PM ISTUpdated : May 24, 2022, 01:01 PM IST
सलमान खान ने अपने जीजा को दिखाया बाहर का रास्ता,  इस वजह से कहा- बेहतर होगा मेरी फिल्म छोड़ दो

सार

सलमान खान के बैनर एसकेएफ की नई फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' से उनके बहनोई आयुष शर्मा के बाहर हो जाने के बाद इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। साथ ही यह भी तय हो गया है कि फिल्म में उन्हें कौन रिप्लेस करने वाला है।

मुंबई. पिछले दिनों ऐसी खबर थी कि सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा उनकी अगली फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' से बाहर हो गए हैं। ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो खुद सलमान ने ही आयुष को फिल्म से निकल जाने के लिए कहा है और इसका कारण डायरेक्टर फरहाद सामजी के साथ उनके क्रिएटिव डिफ़रेंस को माना जा रहा है।

सलमान ने कहा- बेहतर है आप फिल्म छोड़ दें

एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि आयुष ने डायरेक्टर फरहाद सामजी के साथ अपने रचनात्मक मतभेदों के कारण फिल्म छोड़ने का मन बनाया। बताया जा रहा है कि सलमान खान ने दोनों के बीच के मतभेद दूर करने की पूरी कोशिश की थी। सलमान फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। इस लिहाज से उन्होंने आयुष को कहा कि अगर वे अपने इश्यूज रिजॉल्ब करने में सक्षम नहीं हैं तो बेहतर है कि वे फिल्म छोड़ दें। सलमान के यह कहने के बाद आयुष ने 'कभी ईद कभी दिवाली' से अपने कदम पीछे हटाने का फैसला ले लिया। आयुष के बाद ज़हीर इकबाल ने भी फिल्म से किनारा कर लिया। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म में आयुष की जगह जस्सी गिल और ज़हीर इकबाल की जगह सिद्धार्थ निगम को कास्ट कर लिया गया है।

फिल्म में आयुष को लाने का फैसला सलमान का ही था

फिल्म में आयुष को लाने का फैसला सलमान का ही था। क्योंकि वे उनकी छोटी बहन अर्पिता के पति हैं। दोनों इससे पहले 'अंतिम : द फाइनल ट्रुथ' में साथ काम कर चुके हैं। 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म में आयुष ने विलेन और सलमान खान ने पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। सलमान ने ही 2018 में अपने बैनर की फिल्म 'लवयात्री' से आयुष शर्मा को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। ज़हीर इकबाल भी सलमान के करीबी हैं, जिन्हें लेकर वे फिल्म 'नोटबुक' बना चुके हैं। नितिन कक्कड़ निर्देशित इस फिल्म से सलमान ने अपने दोस्त मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन को लॉन्च किया था।

ढाई साल पहले हुआ था फिल्म का एलान

सलमान खान ने करीब ढाई साल पहले जनवरी 2020  में 'कभी ईद कभी दिवाली' का एलान किया था। फिल्म की शूटिंग सलमान ने हाल ही में शुरू की है। उन्होंने फर्स्ट लुक साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी थी। सलमान ने लिखा था, "मेरी नई फिल्म की शूटिंग शुरू।" फिल्म में तेलुगु फिल्मों के अभिनेता दग्गुबती वेंकटेश भी प्रमुख भूमिका में होंगे। फिलहाल सलमान फिल्म के लिए एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं। कुछ समय बाद वेंकटेश भी उन्हें सेट पर जॉइन करेंगे। फिल्म इसी साल 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

और पढ़ें...

एक्स- बॉयफ्रेंड से फोन पर बात कर इमोशनल हुईं कियारा आडवाणी, फिर Kiss कर कपल ने दूर किए गिले-शिकवे

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: प्रोड्यूसर का खुलासा- मुश्किल दौर में शो, इस एक्ट्रेस को कर सकते हैं रिप्लेस

12 बदनाम कहानियां : कंगना रनोट से रणवीर सिंह तक, कई एक्टर-एक्ट्रेस हुए फिल्म इंडस्ट्री की काली करतूत के शिकार

शॉर्ट स्कर्ट और हाथ में गिलास, टीवी की सीता को इस हाल में देख भड़के लोग, बोले- ये आपका कौनसा अवतार?

KGF Chapter 2 वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी इंडियन फिल्म, जानिए TOP 10 में कौन-कौन शामिल?

PHOTOS : देर रात कान्स से लौटीं ऐश्वर्या राय, सुनसान एयरपोर्ट पर सहमी बेटी आराध्या तो ऐसे बढ़ाई हिम्मत

49 साल के एक्टर ने खोला बॉलीवुड का काला चिट्ठा, बोले- मुझसे ऐसी मांग की थी कि मैं SHOCKED रह गया था

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश