
मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही फिल्म 'अंतिम : द ट्रुथ' (Antim The Truth) में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ बहनोई आयुष शर्मा (Ayush Sharma) भी काम कर रहे हैं। इसी बीच, सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। दरअसल, एयरपोर्ट पर एक फैन सलमान खान के साथ जबर्दस्ती सेल्फी खिंचाने की कोशिश कर रहा था, ये देख सलमान का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने उसे जमकर फटकार लगाई।
वीडियो में एक फैन सलमान के साथ सेल्फी खिंचाने की रिक्वेस्ट करता नजर आ रहा है। इस पर सलमान भी राजी हो जाते हैं और उसके साथ खड़े होकर फोटो खिंचाने लगते हैं। लेकिन वो शख्स फोटो खिंचाने के बजाय सलमान के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगता है। इसके बाद वहां मौजूद फोटोग्राफर उस शख्स से कहते हैं कि वो सलमान के साथ उसकी फोटो खींच रहे हैं इसलिए वो अपना फोन हटा ले। लेकिन वो शख्स उनकी बात को नजरअंदाज करते हुए सलमान के साथ सेल्फी लेने लगता है। इस पर सलमान भड़क उठते हैं और गुस्से में कहते हैं- चल नाचना बंद कर। इतना सुनते ही वो शख्स वहां से खिसक लेता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म 'अंतिम' में नजर आने वाले हैं। इसमें वो एक बार फिर पुलिस वाले का रोल करते दिखेंगे। इसके अलावा सलमान जल्द ही कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में भी नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही सलमान खान फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार पूजा हेगड़े स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए कास्टिंग जारी है। खबरों की मानें तो फिल्म में साउथ इंडस्ट्री के कुछ चेहरे भी नजर आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें -
Rani Mukerji शादी के बाद भी इस शख्स पर छिड़कती हैं जान, पहले से हैं 6 साल की एक बेटी की मां
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।