
मुंबई. सलमान खान (salman khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे (film radhe) इसी साल 13 मई को रिलीज होने जा रही है। सलमान ने ट्विटर पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर इस बारे में जानकारी दी है। सलमान ने कहा है कि यह फिल्म पहले से तय डेट पर ही रिलीज होगी। उनके फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ईद का कमिटमेंट किया था, फिल्म ईद पर ही आएगी क्योंकि एक बार जो मैंने... इस कैप्शन के साथ उन्होंने #RadheOn13thMay aur #2MonthsToRadhe हैशटैग भी शेयर किया है। फिल्म का पोस्टर भी बेहद शानदार है। इस पोस्टर में देखा जा सकता है कि सलमान एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।
फिल्म के पोस्टर से ही पता चलता है कि यह फिल्म कितनी दमदार होने वाली है। पोस्टर में उनके हाथ में गन है और वे जबरदस्त बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि सलमान हर साल ईद के मौके पर अपनी फिल्म रिलीज करते हैं। ये फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ, गौतम गुलाटी और सुधांशु पांडे लीड रोल में है। फिल्म को सलमान खान फिल्म्स ने जी स्टूडियोज के साथ मिलकर बनाया है, जिसका निर्माण सलमान खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने किया है।
यह फिल्म सिनेमाघरों में ही रिलीज की जाएगी। यह फिल्म 2021 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी। जी स्टूडियो के सीबीओ शारिक पटेल ने कहा कि वह इस फिल्म को रिलीज होने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी और सलमान के फैंस के भरोसे पर खड़ी उतरेगी। आपको बता दें कि बिग बॉस 14 में फिनाले से ठीक पहले फिल्म का प्रमोशन करने दिशा पाटनी पहुंची थीं। सलमान ने हमेशा की तरह से अपने ही अंदाज में फैंस के सामने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।