जबरन फोटो खींचने लगा शख्स तो भड़क गए Salman Khan, गुस्से में आंखें तरेरते हुए दे डाली वॉर्निंग

सलमान खान (Salman Khan) द बैंग टूर (Da Bangg tour) से वापस आ गए हैं। एक्टर को दुबई से लौटने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर मीडिया फोटोग्राफर उनके बेहद नजदीक जाकर फोटो खींचने लगे। लंबे सफर से आए सलमान बेहद थके हुए लग रहे थे। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 28, 2022 12:10 PM IST / Updated: Feb 28 2022, 06:20 PM IST

मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) द बैंग टूर (Da Bangg tour) से वापस आ गए हैं। एक्टर को दुबई से लौटने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर मीडिया फोटोग्राफर उनके बेहद नजदीक जाकर फोटो खींचने लगे। लंबे सफर से आए सलमान बेहद थके हुए लग रहे थे। ऐसे में सलमान खान को उनकी जबरन फोटो खींचना पसंद नहीं आया और वो एक फोटोग्राफर पर भड़क उठे। सलमान (Salman Khan) ने गुस्से से उस फोटोग्राफर की तरफ देखते हुए चेतावनी दे डाली। 

मीडिया फोटोग्राफर योगेन शाह ने इस वाकये से जुड़ा एक वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया है। वीड‍ियो में देखा जा सकता है कि सलमान अपने बॉडीगार्ड्स के साथ एयरपोर्ट से बाहर की ओर जा रहे हैं। इसी बीच कुछ फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें खींचने के लिए उनके साथ-साथ चलने लगते हैं। इस पर सलमान (Salman Khan) के बॉडीगार्ड उन्हें मना करते हैं, लेकिन इसके बाद भी फोटोग्राफर नहीं मानते हैं। ये देखकर सलमान भड़क जाते हैं। इसके बाद सलमान रुक कर उस फोटोग्राफर की ओर घूरने लगते हैं। ये देख वो फोटो खींचना बंद कर देता है। सलमान गुस्से में कहते हैं- हो गया ना अभी। 

Latest Videos

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान (Salman Khan) मुंबई एयरपोर्ट पर अक्सर गेट नंबर बी से निकलते हैं क्योंक‍ि वहां से कार पार्क‍िंग तक का वॉक‍िंग ड‍िस्टेंस बेहद कम है। लेकिन इस बार सलमान को गेट नंबर ए से निकलने के लिए कहा गया, जिसकी वजह से उन्हें अपनी कार तक पहुंचने के लिए काफी पैदल चलना पड़ा। इसी बात को लेकर सलमान थोड़े गुस्से में थे। इसके अलावा टूर की थकान भी उनके गुस्से की एक वजह बनी। 

द बैंग टूर में Salman के साथ इन्होंने दी परफॉर्मेंस : 
बता दें कि सलमान के द बैंग टूर में (Da Bangg tour) दिशा पाटनी से लेकर पूजा हेगड़े तक उनके साथ डांस करती नजर आई थीं। गुरु रंधावा और सोनाक्षी सिन्हा ने भी परफॉर्म किया था। इस बार सलमान खान (Salman Khan) के साथ दुबई के दबैंग टूर में आयुष शर्मा, पूजा हेगड़े, दिशा पाटनी, सोनाक्षी सिन्हा, गुरु रंधावा, मनीष पॉल और साईं मांजरेकर साथ थे। 

Salman Khan इन फिल्मों में दिखेंगे : 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान के कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। सलमान ‘टाइगर 3’ में कैटरीना कैफ के साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म में इमरान हाशमी भी हैं। इतना ही नहीं, फिल्म में कैमियो शाहरुख खान भी करने वाले हैं। इसके अलावा, सलमान ‘कभी ईद कभी दिवाली’, ‘किक 2’, ‘दबंग 4’, ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल में नजर आएंगे। सलमान फिल्म ‘पठान’ में कैमियो भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : 
Bhagyashree और उनके पति Smart Jodi में एक एपिसोड के लिए ले रहे इतने पैसे, जानें बाकी कंटेस्टेंट की फीस

पत्नी के साथ साली की शादी में पहुंचे KGF स्टार Yash, 6 साल पहले इनसे की शादी; अब हैं दो बच्चों के पिता

Kabhi Kabhie की वो खूबसूरत हीरोइन जिसे अब पहचानना भी है मुश्किल, फिल्म के ये स्टार्स छोड़ गए दुनिया

इतनी रात घर से ये काम करने निकली Malaika Arora, बिखरे बाल और इस बात को लेकर नजर आई हैरान-परेशान

आखिर क्यों शक्ति कपूर की बेटी ने ठुकरा दिया था Salman Khan का ऑफर, 16 की उम्र में ही खुल गई थी किस्मत

पैसों की तंगी और फुटपाथ पर गुजारी रातें, फिर भी अपने जुनून को पूरा करने इस डायरेक्टर ने नहीं मानी हार

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ