Salman khan खुद से 24 साल छोटी इस हीरोइन के साथ कर रहे हैं डेट, अगली दो मूवी के लिए किया साइन!

Published : Dec 09, 2022, 03:10 PM IST
Salman khan खुद से 24 साल छोटी इस हीरोइन के साथ कर रहे हैं डेट, अगली दो मूवी के लिए किया साइन!

सार

बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान (Salman khan) एक बार फिर से इश्क में डूब गए हैं। बी टाउन में चर्चा है कि वो खुद से 24 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं उस अदाकारा को अगली दो मूवी के लिए भी साइन कर लिया गया है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क.बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman khan) अपनी फिल्मों के अलावा लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उनके कई लड़कियों के साथ नाम जुड़े लेकिन प्यार को मंजिल नहीं मिल पाया। काफी वक्त से लव से दूर सलमान खान का नाम फिर से एक अदाकारा के साथ जुड़ने लगा है। जी हां, बॉलीवुड के 'दबंग'खान के बारे में कहा जा रहा है कि वो फिर से इश्क में पड़ गए हैं। खबरों की मानें तो वो खुद से 24 साल छोटी लड़की के साथ डेट कर रहे हैं।

फिल्म समीक्षक ने की पुष्टि

सलमान खान का दिल चुराने वाली वो अदाकारा पूजा हेगड़े (pooja hegde) हैं।  वो सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' कर रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि बॉलीवुड के गलियारों में ये खबर किसने फैलाई है तो बता दें कि ये हम नहीं बल्कि फिल्म समीक्षक  उमैर संधू के एक ट्वीट ने उड़ाया है। उन्होंने ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसको लेकर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होने लिखा,'टाउन में नया जोड़ा, मेगास्टार सलमान खान को पूजा हेगड़े से प्यार हो गया है! उनके प्रोडक्शन हाउस ने भी उन्हें अगली 2 फिल्मों के लिए साइन किया है। दोनों आजकल साथ में समय भी बिता रहे हैं। इसकी पुष्टि सलमान खान के करीबी सोर्स ने की है।'

लोगों को नहीं हो रहा विश्वास

यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। सलमान खान को चाहने वाले इस खबर से खुश हैं। लेकिन कई यूजर को इसपर विश्वास भी नहीं हो रहा है। कुछ ने तो उमैर संधू की खिंचाई भी की है। ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ तक के साथ सलमान खान के रिश्ते रहें। लेकिन किसी के साथ भी शादी नहीं हो पाई। कुछ वक्त पहले उनका नाम विदेशी बाला यूलिया वंतूर के साथ जोड़ा गया था। इन्हें कई मौके पर साथ देखा गया। लेकिन आज तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है।

पूजा हेगड़े और सलमान खान साल 2023 में बड़े पर्दे पर दिखेंगे

अब 'बिग बॉस' (Bigg boss) फेम का नाम पूजा हेगड़े के साथ जुड़ रहा है। जो उनसे 24 साल छोटी हैं। इस खबर में कितनी सच्चाई है इसका आधिकारिक खुलासा होना बाकी है। ना तो इस बाबत पूजा हेगड़े ने कुछ कहा है और ना ही सलमान खान ने। लेकिन बॉलीवुड में आए दिन किसी ना किसी के बारे में कोरी अफवाहें उड़ती रहती हैं । बता दें कि सलमान खान और पूजा हेगड़े की मूवी 'किसी का भाई किसी की जान'साल 2023 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

और पढ़ें:

शाहरुख खान की ये हीरोइन कभी लाखों दिलों की थी मल्लिका, अब पहचानना भी हुआ मुश्किल

FLOP अक्षय कुमार 2023 में खेलेंगे बड़ी बाजी, BOX OFFICE पर उनकी 6 फिल्में पलटने आ रही गेम

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Budget पर नहीं होगा यकीन, रणवीर सिंह की मूवी की रिलीज से पहले लगी लॉटरी!
Dhurandhar 2: टीजर के बाद इस एक्ट्रेस की एंट्री से बढ़ा क्रेज, क्या फर्स्ट पार्ट का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी फिल्म