
एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने अपने बॉयफ्रेंड एजाज खान से सगाई कर ली है। एजाज ने उन्हें बड़े ही रोमांटिक अंदाज में डिनर डेट पर शादी के लिए प्रपोज करते हुए इंगेजमेंट रिंग पहना दी। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस डिनर डेट की तस्वीरें शेयर की जिसके साथ ही उन्होंने अपनी सगाई की अनाउंसमेंट भी कर दी। सोशल मीडिया पर कपल की ये तस्वीरें वायरल हैं और इनके दोस्त और टीवी इंडस्ट्री के कई अन्य सेलेब्स उन्हें बधाईयां दे रहे है।
बड़े रोमांटिक स्टाइल में किया प्रपोज
पवित्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक डिनर डेट की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'उसने कहा- 'बेबी अगर हम सही वक्त का इंतजार करते, तो वो कभी नहीं आता। मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा। क्या तुम मुझसे शादी करोगी? और उसे जवाब मिला- हां।'
कई सेलेब्स ने दिए मजेदार रिएक्शंस
कपल ने जैसे ही अपनी इंगेजमेंट की अनाउंसमेंट की वैसे ही सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स ने उन्हें टीज करना शुरू कर दिया। 'बिग बॉस' फेम जैस्मीन भसीन ने कमेंट कर लिखा, 'हमें पार्टी चाहिए' तो वहीं अली गोनी, फ्लोरा सैनी, अयाज खान, अदा खान, नितिन आर मिरानी से लेकर चारू मल्लिक समेत कई स्टार्स ने भी अपने रिएक्शंस देते हुए कपल को बधाई दी।
दो साल पहले जिस दिन मिले थे उसी दिन किया प्रपोज
खास बात यह है कि एजाज ने पवित्रा को उसी डेट पर प्रपोज किया है जिस दिन दो साल पहले दोनों पहली बार बिग बॉस के घर में एक-दूसरे से मिले थे। बता दें कि दोनों ने ठीक दो साल पहले टेलीकास्ट हुए 'बिग बॉस 14' में पार्टिसिपेट किया था। वहां से दोनों के बीच डेटिंग शुरू हुई जिसे कपल अब शादी के रिश्ते में बदलना चाहता है। बता दे कि दोनों काफी लंबे समय से लिव इन में रह रहे हैं। साथ में रहने का फैसला दोनों ने बिग बॉस के बाद ही किया था। कपल को सोशल मीडिया पर फैंस ने #pavijaj नाम दिया है।
और पढ़ें...
Richa Chadha-Ali Fazal Reception First Photos: अली-ऋचा के धमाकेदार रिसेप्शन पर उमड़ा पूरा बॉलीवुड
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।