Sonakshi Sinha ने Salman Khan से कर ली गुपचुप शादी! जानें क्या है वायरल हो रही फोटो की हकीकत

सलमान खान बॉलीवुड के एक ऐसे स्टार हैं, जिनकी शादी का इंतजार सभी को रहता है। हर कोई सलमान को दूल्हा बनते हुए देखना चाहता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) दूल्हा-दुल्हन बने दिख रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 2, 2022 7:28 AM IST / Updated: Mar 02 2022, 05:16 PM IST

मुंबई। सलमान खान बॉलीवुड के एक ऐसे स्टार हैं, जिनकी शादी का इंतजार सभी को रहता है। हर कोई सलमान को दूल्हा बनते हुए देखना चाहता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) दूल्हा-दुल्हन बने दिख रहे हैं। सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की वेडिंग फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

इस फोटो को देखने के बाद कई फैंस सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा को बधाई भी दे रहे हैं। फोटो में सलमान खान सोनाक्षी सिन्हा को सगाई की अंगूठी पहनाते हुए दिख रहे हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा भी लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि, सलमान-सोनाक्षी की सगाई की ये फोटो मॉर्फ्ड है। इस तस्वीर को किसी फैन ने एडिट किया है। बता दें कि सलमान खान कुछ दिनों पहले Da Bangg टूर के लिए दुबई गए थे और हाल ही में मुंबई लौटे हैं। 

जब अरबाज ने Salman Khan की शादी को लेकर पूछा सवाल : 
कुछ महीनों पहले अरबाज खान (Arbaaz Khan) के टॉक शो पिंच में अनिल कपूर (Anil Kapoor) पहुंचे थे। अरबाज ने अन‍िल कपूर से पूछा कि सलमान की शादी कब होगी? इस पर अन‍िल कपूर ने कहा- आप तो खुद सलमान के भाई हैं तो आप बताएंगे मुझे। घर पर बातचीत तो होती होगी। इसपर अरबाज कहते हैं- अरे थक गए हैं हम। इस पर अनिल कपूर ने कहा कि जब घर में डिस्कशन होता है लेकिन वो खुद ही जवाब नहीं देते तो मैं कैसे बता सकता हूं। 

एक एक्टर से जुड़ रहा Sonakshi Sinha का नाम : 
शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) कभी सलमान खान (Salman Khan) के छोटे भाई सोहेल खान (Sohail Khan) के साले बंटी सचदेवा (Bunty Sachdeva) को डेट करती थीं। हालांकि, अब उनका ब्रेकअप हो चुका है। कुछ दिनों पहले सोनाक्षी सिन्हा ने एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसे देखने के बाद लोगों को लगने लगा कि सोनाक्षी इन्हें डेट कर रही हैं। बता दें कि जहीर इकबाल की डेब्यू फिल्म नोटबुक के समय से ही ऐसी खबरें हैं कि सोनाक्षी सिन्हा उनके साथ रिलेशनशिप में हैं। 

ये भी पढ़ें :
शादी के 32 साल बाद Bhagyashree ने दूर की लोगों की गलतफहमी, उस दिन की सच्चाई बताते हुए छलके आंसू

18 साल छोटी Russian लड़की से राहुल महाजन ने की है तीसरी शादी, कभी अपनी मां से करवाना चाहती थी पति का रिश्ता

Kareena Kapoor के बेटे की तरह Shilpa Shetty की बेटी भी करने लगी ये काम, देख छूटी एक्ट्रेस की हंसी

18 महीने में दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई Priyanka Chopra की जेठानी, बिकिनी पहन पति के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Mahashivratri 2022: एक कमी के बावजूद भी मिला Mohit Raina को TV के महादेव बनने का मौका, फिर इसलिए छोड़ा शो

Read more Articles on
Share this article
click me!