जिस टॉवेल को पहन सलमान ने गाया था 'जीने के हैं 4 दिन' वो बिका इतने लाख में, कीमत जान नहीं होगा यकीन

17 साल पहले 2004 में आई सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' (Mujhse Shaadi Karogi) तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म के एक गाने 'जीने के हैं चार दिन...' में सलमान खान ने टॉवेल डांस किया था, जिसे खूब पसंद किया गया था। आज भी कई मौकों पर लोग सलमान खान की उस डांस स्टेप को करते नजर आ जाते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Sep 1, 2021 2:30 PM IST

मुंबई। 17 साल पहले 2004 में आई सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' (Mujhse Shaadi Karogi) तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म के एक गाने 'जीने के हैं चार दिन...' में सलमान खान ने टॉवेल डांस किया था, जिसे खूब पसंद किया गया था। आज भी कई मौकों पर लोग सलमान खान की उस डांस स्टेप को करते नजर आ जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस टॉवेल के साथ सलमान ने इस गाने में ठुमके लगाए थे, वो कितने रुपए में बिका होगा। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाने के बाद इस टॉवेल की नीलामी हुई थी और उसमें यह तौलिया 1 लाख 42 हजार रुपए में नीलाम हुआ था। एक साधारण से टॉवेल की इतनी कीमत वाकई हैरान करने वाली है। लेकिन एक हिसाब से देखा जाए तो सलमान खान के यूज करने के बाद ये टॉवेल साधारण नहीं रह गया था। यही वजह है कि उनके किसी फैन ने इसे इतनी बड़ी रकम देकर खरीद लिया।

फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' को साजिद नाडियाडवाला ने बनाया था। इसमें सलमान खान के अलावा प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, अमरीश पुरी, कादर खान, सतीश शाह और राजपाल यादव ने भी काम किया था। यह फिल्म सुपरहिट रही थी और उस दौर में फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर करीब 57 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। फिल्म का बजट 19 करोड़ रुपए था। यानी इसने अपनी लागत से 3 गुना ज्यादा कमाई की थी।

टाइगर 3 में नजर आएंगे सलमान : 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग रूस में चल रही है, जहां से सलमान का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। इस फिल्म में उनके अपोजिट कैटरीना कैफ नजर आएंगी। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। खबर है कि वो इसमें विलेन का रोल निभा रहे हैं। बता दें कि टाइगर फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है ब्लॉकबस्टर साबित हुए हैं। 


 

Share this article
click me!