
मुंबई. एडवांस्ड स्टेज में पहुंच चुके फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे 61 साल के संजय दत्त को एक बार फिर मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। हालांकि कुछ जरूरी टेस्ट कराने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फेफड़ों के कैंसर जैसी गंभीर बीमार से जूझ रहे संजय रविवार सुबह मुंबई के लीलावती अस्पताल में फिर से भर्ती हुए थे। बीमारी से जुड़े उनके कई तरह के टेस्ट किए गए। बता दें कि संजय कैंसर का इलाज करवाने अमेरिका जाना चाहते हैं।
कोकिलाबेन अस्पताल गए थे संजय
संजय शनिवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के बाहर भी स्पॉट हुए थे। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन प्रिया दत्त भी थीं। इस बारे में लीलावती के सूत्र ने बताया कि संजय को जिस तरह के एडवांस्ड स्टेज का कैंसर है, उसके कुछ टेस्ट के लिए वे कोकिलाबेन अस्पताल में गए थे, जबकि उनके कुछ टेस्ट लीलावती में किए गए हैं।
हफ्तेभर पहले हुई थी सांस लेने में तकलीफ
हफ्तेभर पहले भी संजय अपनी बहन प्रिया और एक दोस्त के साथ अस्पताल गए थे। यहां जांच में पाया गया कि उनके राइट लंग से सांस नहीं आ रही थी। सीटी स्कैन से पता चला कि उनके राइट लंग में कुछ फ्लूइड जमा है और साथ ही दोनों लंग्स में कुछ घाव जैसा है। फिर संजय को बताया गया था कि ये बैक्टीरिया का इनफेक्शन हो सकता है, टीबी या फिर ज्यादा एक्सरसाइज से हर्ट हो सकता हैं या कैंसर भी हो सकता है। उनके लंग्स से फ्लूइड निकाला गया जो करीब डेढ़ लीटर था।
4 स्टेज का लंग कैंसर
संजय को बताया गया था कि उन्हें पीईटी स्कैन करवाना होगा। जब उनका पीईटी स्कैन पूरा होने ही वाला था तो हिस्टोपैथोलॉजी डिपार्टमेंट को पता चला कि फ्लूइड में कैंसर सेल्स हैं। और फिर पीईटी स्कैन में भी कैंसर की पुष्टि हुई। बता दें कि उन्हें 4 स्टेज का लंग कैंसर है। वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय फिल्म सड़क 2 में नजर आएंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और पूजा भट्ट लीड रोल में है। 28 अगस्त को फिल्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।