
मुंबई. कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में दहशत फैली हुई है। रोज हजारों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे है। इतना ही नहीं कई तो इसकी वजह से मौत के मुंह में चले गए हैं। ऐसे में आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से अपने-अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच खबर आई है कि वेटरन एक्टर दिलीप कुमार के दोनों भाइयों को कोरोना हो गया है। दोनों को ही मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है।
कम हो गया था ऑक्सीजन लेवल
97 साल के दिलीप कुमार के दोनों भाई अहसान खान और असलम खान को कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है। वायरस का शिकार होने के बाद शनिवार रात को अहसान और असलम को जब अस्पताल में भर्ती किया गया तो दोनों का ऑक्सीजन लेवल काफी कम था।
दोनों भाई बाय-पैप वेंटिलेटर पर
दोनों भाइयों का इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पारकर ने मीडिया को बताया- दोनों भाइयों को बाय-पैप वेंटिलेटर पर रखा गया है और इस वक्त दोनों आईसीयू में है। दोनों ही काफी उम्रदराज हैं और दोनों ही पहले से ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधित बीमारियों से भी पीड़ित हैं। ऐसे में दोनों की हालत चिंताजनक तो है, मगर फिलहाल स्थिर है।
चिंता की बात नहीं
रिपोर्ट्स की मानें तो दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने बताया- चिंता करने की कोई बात नहीं है। अहसान और असलम दोनों ही जल्द ठीक होकर घर लौट आएंगे। डॉक्टर जलील पारकर और डॉ. निखिल गोखले उनका इलाज कर रहे हैं और दोनों बहुत ही काबिल डॉक्टर हैं। वहीं, उन्होंने अपने पति दिलीप कुमार की सेहत को लेकर कहा- सभी की दुआओं के चलते वो बिल्कुल ठीक हैं और घर पर आराम कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।