सुशांत भर रहे थे Ex गर्लफ्रेंड के फ्लैट की EMI? अंकिता लोखंडे ने दिया जवाब, दिखाया सबूत भी

Published : Aug 15, 2020, 10:44 AM IST
सुशांत भर रहे थे Ex गर्लफ्रेंड के फ्लैट की EMI? अंकिता लोखंडे ने दिया जवाब, दिखाया सबूत भी

सार

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में एक नया खुलासा हुआ था कि एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के 4.5 करोड़ के फ्लैट की EMI खुद एक्टर भर रहे थे। लेकिन, अब इन आरोपों को लेकर खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर सफाई दी है और सबूत दिखाते हुए सच सामने लाई हैं।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में एक नया खुलासा हुआ था कि एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के 4.5 करोड़ के फ्लैट की EMI खुद एक्टर भर रहे थे। लेकिन, अब इन आरोपों को लेकर खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर सफाई दी है और सबूत दिखाते हुए सच सामने लाई हैं। अंकिता ने बैंक स्टेटमेंट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और फ्लैट की पेमेंट की बात को गलत बताया है। 

अंकिता ने पोस्ट किया बैंक स्टेटमेंट

बीते दिनों रिपोर्ट्स थीं कि सुशांत सिंह राजपूत अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के फ्लैट की ईएमआई दे रहे थे। अब अंकिता लोखंडे ने अपने सोशल मीडिया पर फ्लैट का रजिस्ट्रेशन और बैंक स्टेटमेंट पोस्ट किया है। इसमें दिखाया है कि EMI हर महीने उनके अकाउंट से कटती है। अंकिता ने लिखा है, 'मुझे और कुछ नहीं कहना।'

अंकिता की इस पोस्ट पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उनका सपोर्ट किया है। श्वेता ने लिखा है, 'तुम एक आत्मनिर्भर महिला हो और मुझे तुम पर गर्व है लड़की।' इस पर अंकिता ने लिखा है, 'शुक्रिया दी, लव यू।'

 

परिवार के सपोर्ट में खड़ी हैं अंकिता 

अंकिता लोखंडे इस बीच सुशांत के परिवार के साथ खड़ी हैं। वह सुशांत को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। सुशांत की मौत को 2 महीने पूरे होने पर उन्होंने पोस्ट किया था, '2 महीने बीत गए हैं और मुझे पता है, तुम जहां भी हो खुश हो।' बता दें, अंकिता लगातार सुशांत केस की जांच के लिए सीबीआई की मांग कर रही थीं और एक्टर के परिवार का सपोर्ट कर रही थीं। 

सुशांत के पैसे का पता लगाने में जुटी है ईडी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी की जांच में सुशांत के अकाउंट से 15 रुपए निकलने की बात भी सामने आई है। यह पैसा कहां खर्च हुआ इस बात का पता लगाया जा रहा है। मालूम हो कि सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगया है और उनके खिलाफ पटना में केस दर्ज कराया है। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar The Revenge Day 3 Collection: 'धुरंधर 2' 400 करोड़ पार, तीसरे दिन आई सबसे बड़ी सुनामी!
Dhurandhar 2 Day 3 Advance Booking: ईद पर फूटा 'धुरंधर 2' का बम, टूट गए पुराने सभी रिकॉर्ड!