
मुंबई. संजय दत्त लंग कैंसर की थर्ड स्टेज से जूझ रहे हैं। एक्टर की इस बीमारी को लेकर मंगलवार को जैसे खबर मीडिया में आई तो पूरा बॉलीवुड और एक्टर का परिवार सदमे आ गया। ये सभी के लिए एक बड़ा झटका है। अब संजय दत्त की पत्नी मान्यता ने पति की हेल्थ को लेकर स्टेटमेंट जारी किया है। इसमें उन्होंने संजू के फैंस से उनके जल्दी से ठीक होने की दुआ के लिए अपील की। हालांकि, इस स्टेटमेंट उन्होंने संजू की बीमारी को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा। लेकिन, संजय दत्त का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें एक फाइटर जरूर कहा।
मान्यता ने स्टेटमेंट में कही ये बात
मान्यता ने एक स्टेटमें जारी किया और इसमें उन्होंने लिखा, 'मैं उन सभी का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने संजू के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं मांगी हैं। हमें इस मुसीबत की घड़ी से बाहर आने के लिए आप सबकी प्रार्थनाओं की जरूरत है। इस परिवार ने पहले भी बहुत कुछ सहन किया है, लेकिन मुझे विश्वास है कि यह वक्त भी बीत जाएगा। हालांकि, आप सबसे मेरी यह गुजारिश है। संजू के चाहने वाले किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।'
मान्यता ने स्टेटमेंट आगे कहा, 'हमारी मदद करें और अपना प्यार और सहारा इसी तरह बनाए रखें। संजू हमेशा से ही फाइटर रहे हैं और इसलिए हमारा परिवार भी लड़ता रहा है। भगवान ने इस चैलेंज को देकर एक बार फिर हमारी परीक्षा ली है। हमें आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। हम जानते हैं हमेशा की तरह इस बार भी हम ही जीतेंगे। इस मौके पर पॉजिटिविटी फैलाने का काम करें।'
5 महीनों से संजय दत्त से दूर थीं मान्यता
संजय दत्त की कैंस की खबर मीडिया में आते ही मान्यता दत्त बिना देरी किए मंगलवार को ही दुबई से भारत वापस लौट आई हैं। संजय के दोस्त ने यह खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, 'बाबा तबाह हो गया है। उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं। मान्यता अभी अपनी मां के साथ दुबई में हैं। लेकिन, इस भयानक खबर को सुनना उनके लिए बहुत मुश्किल होगा। मुंबई के लीलावती अस्पताल में संजय दत्त के कई सारे टेस्ट हुए, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार को आई है।'
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।