
मुंबई. रणबीर कपूर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब डायरेक्टर-प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। डायरेक्टर इस वक्त सेल्फ क्वारंटीन में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अपनी अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग के दौरान संजय लीला भंसाली कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। फिलहाल, आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है।
आलिया भट्ट ने खुद को किया क्वारंटीन
आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग मुंबई की फिल्म सिटी में चल रही थी। अब संजय लीला भंसाली के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है और सभी कास्ट और क्रू का कोरोना टेस्ट किया गया है। इंडियन एक्सप्रेस ने भी सूत्रों के हवाले से लिखा है कि 'संजय लीला भंसाली कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और वे इस वक्त सेल्फ-क्वारनटीन में हैं। आलिया भट्ट ने भी खुद को क्वारनटीन कर लिया है। रणबीर कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जो भी संजय के संपर्क में आया है सभी ने कोरोना का टेस्ट करवाया है।'
कैसी है संजय लीला भंसाली की मां की तबीयत
मीडिया में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि संजय लीला भंसाली की मां की तबियत ठीक है। सूत्रों ने कहा कि 'कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद संजय ने सबसे पहले अपनी मां का कोरोना टेस्ट करवाया। उनका टेस्ट निगेटिव आया और वो ठीक हैं, लेकिन उन्होंने भी सावधानी बरतते हुए खुद को क्वारनटीन कर लिया है।'
30 जुलाई को 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को किया जाएगा रिलीज
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली इन दिनों गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। हाल ही में एक्टर अजय देवगन ने कैमियो अपीयरेंस के लिए फिल्म को ज्वॉइन किया था। 30 जुलाई को फिल्म के थिएटर रिलीज की अनाउंसमेंट की गई है, लेकिन अब फिल्म के डायरेक्टर संजय के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। अब ऐसे में देखना ये होगा कि फिल्म की रिलीज डेट पर इसका क्या असर पड़ता है। असर पड़ता भी है या नहीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।